एक्सप्लोरर

BJP की बैठक पर अवधेश प्रसाद का तंज, कहा- 'कितनी उठक-बैठक कर लें कोई मतलब नहीं'

Samajwadi Party: सपा सांसद अवधेश सिंह ने बीजेपी की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बीजेपी का समय खत्म हो गया है. अब वो कोई भी बैठक कर ले उससे कोई फायदा होने वाला नहीं है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में रविवार को हुई बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश सिंह ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कोई बैठक कर ले या कोई भी उठक-बैठक कर ले, उनका समय ख़त्म हो गया है. अब अखिलेश यादव के पीडीए के समय है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बीजेपी का जाना तय है और इंडिया अलाइंस की सरकार बनेगी. 

सपा सांसद अवधेश सिंह ने बीजेपी की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बीजेपी का समय खत्म हो गया है. अब वो कोई भी बैठक कर ले उससे कोई फायदा होने वाला नहीं है. अब समय समाजवादी पार्टी के पीडीए का आ गया है. अयोध्या के मतदाताओं ने सारे देश और दुनिया को संदेश दिया है कि इस देश में धर्म पर आधारित राजनीति नहीं होगी. धर्म पर आधारित राजनीति को जनता ने नकार दिया है. अब सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं है. 

सपा सांसद ने साधा निशाना
सपा सांसद ने कहा कि अब देश में अगर किसी के लिए जगह है तो वो बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की जगह है. ये समय देश को संकट से बचाने, लोकतंत्र को बचाने का है. उन्होंने कहा कि अब देश से महंगाई खत्म करने और पढ़े लिखे नौजवानों को नौकरी देने का सवाल है. देश को खुशहाल और मजबूत राष्ट्र बनाने का सवाल है. इसलिए हमारे अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने देश के नेताओं के साथ मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है. 

अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन काफी हद तक सार्थक साबित हुए हैं. आने वाले दिनों में बीजेपी की सरकार जाने वाली है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. 

दरअसल लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में जिस तरह से बीजेपी के अंदर घमासान देखने को मिल रहा है. बीजेपी के सहयोगी भी अब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं उसे लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. बीजेपी के एक विधायक ने तो यहां तक कह दिया कि प्रदेश में बीजेपी की हालत खराब है. अगर केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी में फोकस नहीं किया तो 2027 में सरकार बनाना मुश्किल हैं. यही नहीं बीजेपी की बैठक में भी कई ऐसी बातें निकलकर सामने आई हैं जिसके बाद माना जा रहा है कि सरकार में सबकुछ ऑल वेल नहीं है.

Prayagraj: आधे दिन में ही स्कूल में ताला लगाकर घर चले गए टीचर्स, अंदर घंटों बंद रहा 4 साल का मासूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget