एक्सप्लोरर

Avadh Ojha Net Worth: कोचिंग से यूट्यूब चैनल तक करोड़ों में कमाई! जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं अवध ओझा?

Avadh Ojha Net Worth: देश के चर्चित शिक्षक अवध ओझा दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. माना जा रहा है कि वो दिल्ली से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं, हालांकि इसका अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

Avadh Ojha Net Worth: मोटिवेशनल स्पीकर और सिविल सर्विस की तैयारी कराने वाले चर्चित शिक्षक अवध ओझा ने सियासी पारी का आगाज कर दिया है. सोमवार को उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई. यूपी के गोंडा के रहने वाले अवध ओझा दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. 

अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करते समय दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि देश का अगर सही मायने में विकास करना है तो हमें सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा. उन्होंने कहा कि आज में आधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी का सदस्य बन गया हूं और अब पार्टी जो मुझसे कहेगी मैं वो काम करूंगा. अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि उनके राजनीति में आने से शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर काम होगा. 

अवध ओझा अपने मोटिवेशनल स्पीच को लेकर खासे सुर्खियों में रहते हैं, उनके वीडियो और बातें युवाओं को काफी पसंद आती हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर वो काफी वायरल होते हैं. उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं. हालांकि सियासत की ओर भी उनका झुकाव हमेशा देखा गया है. इससे पहले उनके बीजेपी में शामिल होने की भी चर्चा हुई थी वो प्रयागराज सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. 

अवध ओझा की नेटवर्थ
अवध ओझा का पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है. उनके पिता श्रीमाता प्रसाद ओझा पोस्टमास्टर थे और मां वकील रही है. अवध ओझा की प्रारंभिक शिक्षा गोंडा से ही हुई. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने आईएएस बनने की इच्छा जताई, जिसके वो दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी करने आ गए. लेकिन मेंस की परीक्षा पास नहीं कर पाए जिसके बाद उन्होंने छात्रों को कोचिंग देना शुरू कर दिया. 

अवध ओझा के पढ़ाने के तरीके को छात्र काफी पसंद करते हैं जिसके बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ती चली गई. जिसके बाद उन्होंने 2020 में अपना यूट्यूब चैनल RAY Avadh Ojha नाम से शुरू किया. इसके अलावा उनका एक ऑफिशियल ऐप Avadh Ojha भी हैं. कोचिंग के लिए भी वो अच्छी खासी फ़ीस लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 11 करोड़ रुपये हैं. इसके अलावा उनके पास एक फॉर्चुनर कार है. अवध ओझा क्लाससे की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक़ उनकी यूपीएससी जीएस फाउंडेशन कोर्स की फीस 80 हजार रुपये हैं. जबकि ऑफ़लाइन मोड़ में फ़ीस 1.2 लाख रुपये हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget