एक्सप्लोरर

Auto Expo 2020 नये कलेवर में Creta, मारुति की ब्रेजा का पेट्रोल वैरियंट लॉन्च

ऑटो एक्सपो 2020 में एक से बढ़कर एक कार लॉन्च हो रही हैं। इन्हें देखने के लिये लगातार एक्सपो में पहुंच रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। ग्रेटर नोएडा के एक्सपोमार्ट में 5 फरवरी से शुरू हुए ऑटो एक्सपो में दो दिन तक सिर्फ मीडिया और वीवीआईपी को ही सिर्फ एंट्री थी लेकिन शुक्रवार से इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया है। आपको बता दें ये ऑटो एक्सपो 12 फरवरी तक चलेगा इस बार 102 कंपनियां इस एक्सपो में शामिल हुई हैं। ऑटो एक्सपो में 70 से ज्यादा नए मॉडल्स को लॉन्च किया गया है। इस बार इलेक्ट्रॉनिक कार सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है तो वही कार कांसेप्ट के लोग दीवाने दिखे। लेकिन इस बार कंपनियों का रुझान एक्सपो को लेकर कम दिखा, यही वजह है कि 2018 में 119 कंपनियों ने भाग लिया था लेकिन इस बार 102 कंपनी ही इसका हिस्सा बनी हैं। चीन में फैले कोरोना वायरस का खौफ ऑटो एक्सपो में देखने को मिला।

ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में एक से बढ़कर एक उन्नत तकनीक वाली गाड़ियों का प्रदर्शन किया गया है। एक से एक खूबसूरत कार और बाइक, स्कूटर ने लोगों का मन मोह लिया है। वहीं यात्री वाहन की श्रेणियों में कई बसे भी लॉन्च की गई हैं।

नये कलेवर में क्रेटा लॉन्च

एक्सपो में हुंडई की एसयूवी क्रेटा (Hyundai Creta) को लॉन्च किया गया। शाहरुख हुंडई के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। 10 लाख रुपए से शुरू होने वाली नई क्रेटा के लुक्स और डिजाइन में कंपनी ने काफी बदलाव किया है और इसे मार्च में बाजार में उतारा जाएगा। हुंडई के एमडी और सीईओ एसएस किम ने कहा, 'हुंडई कन्ज्यूमर को केंद्र में रखकर अपनी टेक्नॉलजी की ताकत दिखाएगी। किम ने कहा, "ऑल न्यू CRETA न्यू एज कस्टमर्स के लिए 2 जनरेशन SUV है।

Auto Expo 2020 नये कलेवर में Creta, मारुति की ब्रेजा का पेट्रोल वैरियंट लॉन्च

विटारा ब्रेजा का पेट्रोल वर्जन लॉन्च

एक्सपो में सबसे बड़ी लॉन्चिंग में मारुति सुजुकी की ऑल न्यू ब्रेजा के पेट्रोल वर्जन की हुई है। अभी इंडियन मार्केट में ब्रेजा का डीजल वेरिएंट है और इसीलिए कंपनी करीब 6.5 लाख रुपए की प्राइस में पेट्रोल वेरिएंट लेकर आ रही है। नई ब्रेजा में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है।

Auto Expo 2020 नये कलेवर में Creta, मारुति की ब्रेजा का पेट्रोल वैरियंट लॉन्च

बिना ड्राइवर की कार

एक्सपो में भविष्य की कार भी देखने को मिली। इसके लिए ड्राइवर की जरूरत नहीं है। इन कारों को देखने के लिये भीड़ उमड़ रही है । कार के साथ सेल्फी लेने की दर्शकों में होड़ देखने के मिली। इस कार को देखकर लोग काफी उत्साहित दिखे।

आपको बता दें कि इस ऑटो एक्सपो में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली कारो में इलेक्ट्रिक कार थी जिसे पर्यावरण और सेविंग की नजर से लोग ज्यादा देख रहे थे और उनका मानना है कि फ्यूचर इलेक्ट्रिक कार का ही है ।

Auto Expo 2020 नये कलेवर में Creta, मारुति की ब्रेजा का पेट्रोल वैरियंट लॉन्च

कार के साथ साथ बाइक और स्कूटर ने भी अपनी अलग पहचान बना रखी थी। सबसे ज्यादा युवा बाइक और स्कूटर की तरफ आकर्षित दिखे। सुजकी की बाइक लोगों का मन मोह रही थी तो वही स्कूटी भी किसी से पीछे नहीं थी।

अगर हम कार की बात करें और मारुति की बात न करे तो मामला अधूरा ही रहता है। सड़कों पर मारुति के सबसे ज्यादा दिखने वाला मॉडल स्विफ्ट और ब्रेज्जा का नया अवतार देखते ही बन रहा था और नये चेंजेस के साथ इसका स्पोर्टी लुक लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए काफी था।

अगर हम टूरिस्ट व्हकिल की बात करें तो JMB ने बस का एक नया मॉडल लॉन्च किया जो इलेक्ट्रॉनिक है जिससे दिल्ली एनसीआर में फैल रहे प्रदूषण से राहत मिलेगी। इस बस को 'मेक इन इंडिया' के कांसेप्ट के तहत तैयार किया गया है। जिसे टूर ट्रैवेल्स वाले काफी पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें ये एक्सपो 12 फरवरी तक चलेगा और कंपनियों का मोह भले ही एक्सपो से कम हो गया हो लेकिन जनता का मोह काम नहीं हुआ है। यही वजह है कि कोरोना वायरस के खौफ के बावजूद लोग मास्क लगा कर ऑटो एक्सपो देखने पहुंचे। जब हमने उनसे बात की तो उनका कहना था कोरोना का खौफ है लेकिन हम कार के दीवाने हैं इसलिए एक्सपो तो देखना ही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी क्यों हैं पीछे? अखिलेश के फैसले से बिगड़ा सपा का पूरा गणित!
गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी क्यों हैं पीछे? अखिलेश के फैसले से बिगड़ा सपा का पूरा गणित!
UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे
UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे
गोरखपुर MLC चुनाव: सपाईयों ने किया बहिष्कार तो चुनाव आयोग ने कमिश्नर से कहा- जवाब दें
गोरखपुर MLC चुनाव: सपाईयों ने किया बहिष्कार तो चुनाव आयोग ने कमिश्नर से कहा- जवाब दें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget