एक्सप्लोरर

जानें, प्रयागराज का एक ऑटो वाला कैसे लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचा रहा है?

उत्तर प्रदेश में कोरोना संकमण ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है. लॉकडाउन से दिक्कतें भी हुई लेकिन प्रयागराज के एक ऑटो ड्राइवर की कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग लोगों को प्ररित कर रही है. पढ़िये दिलचस्प रिपोर्ट.

प्रयागराज: हम आपको एक ऐसे ऑटो वाले के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महामारी के मुश्किल दौर में कोरोना योद्धा बनकर लोगों को न सिर्फ जागरूक कर रहा है, बल्कि उन्हें जानलेवा वायरस के संक्रमण से भी बचा रहा है. प्रयागराज के इस ऑटो वाले पर पीएम नरेंद्र मोदी की नसीहतों का ऐसा ज़बरदस्त असर पड़ा है कि वह कोरोना से डरने या उससे हार मानने के बजाय अब डटकर उसका मुकाबला कर रहा है और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहा है. संजीव कुमार सिंह पूरे एहतियात के साथ घर के बाहर निकलते हैं तो खुद से ज़्यादा अपनी सवारियों का ध्यान रखते हैं.

सवारियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए उसने अपने ऑटो को पांच हिस्सों में बांट दिया है. वह भी 'लोकल के लिये वोकल' के स्लोगन पर अमल करते हुए पूरी तरह देसी टेक्नीक से एक हिस्से में वह खुद बैठते हैं, जबकि बाकी चार हिस्सों में एक-एक सवारियों को बैठाते हैं. ऑटो में बिना मास्क के किसी को भी बैठने की इजाजत नहीं है. सवारियों को बिठाने से पहले और उतरने के बाद वह पूरे ऑटो को सेनेटाइज करते हैं तो साथ ही बैठने और उतरने दोनों पर ही सवारियों के हाथ के साथ ही उनके मोबाइल और पर्स को भी सेनेटाइज कराते हैं. ऑटो में जागरूकता वाले कई स्टीकर लगा रखे हैं तो साउंड सिस्टम के ज़रिये सवारियों को कोरोना के जागरूकता वाले संदेश सुनाते रहते हैं.

जानें, प्रयागराज का एक ऑटो वाला कैसे लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचा रहा है?

पीएम मोदी से प्रभावित 

संजीव जागरूकता संदेशों के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के भाषणों -नसीहतों और अपीलों को भी सुनाकर सवारियों की हौसला अफजाई भी करते हैं. ऑटो चलाते वक्त वह सवारियों को कोरोना से डरने के बजाय उससे लड़ने के लिए प्रेरित करने और एहतियात बरतकर बचाव करने के लिए भी कहते हैं. परिवार का पेट पालने के लिए ऑटो चलाना उनकी मजबूरी है तो सवारियों की हौसला अफजाई कर उन्हें जागरूक करना वह अपना फर्ज समझते हैं.

संजीव कुमार सिंह नाम के ऑटो ड्राइवर संगम नगरी प्रयागराज के बैरहना इलाके में परिवार के साथ रहते हैं. महामारी फैलने और लॉकडाउन लगने के बाद न तो वह बाहर निकलकर पैसे कमाने की हिम्मत जुटा पाए और न ही कोई शख्स ऑटो की सवारी करने को तैयार था. परिवार का पेट पालने में भी दिक्कत होने लगी तो उसने पीएम नरेंद्र मोदी की नसीहतों पर अमल करते हुए पूरी तैयारी के साथ बाहर निकलकर अपना ऑटो चलाने और आत्मनिर्भर बनने का फैसला किया. साथ ही कोरोना से डरने के बजाय उससे लड़ने का संकल्प लिया. संजीव खुद पूरे एहतियात के साथ बाहर निकलते थे.

ऑटो को पांच हिस्सों में बांटा

चेहरे पर मास्क और फेस कवर के साथ ही वह लगातार सेनेटाइजर का इस्तेमाल करते थे. एक दो दिन बाद उन्हें लगा कि खुद के साथ ही सवारियों को बचाना और उन्हें जागरूक करना भी बेहद ज़रूरी है. संजीव का कहना है कि तकरीबन तीन महीने तक घर में कैद रहने और रोज़गार पूरी तरह ठप्प होने से वह टूट से गए थे लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के कोरोना से लड़ने, योद्धा बनकर दूसरों की मदद व उन्हें जागरूक करने और आत्मनिर्भर बनने के साथ ही लोकल को ही वोकल करने की नसीहतें उसके काफी काम आईं.

जानें, प्रयागराज का एक ऑटो वाला कैसे लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचा रहा है?

संजीव के मुताबिक़ पीएम मोदी की नसीहत और अपील ने उसका नजरिया पूरी तरह बदल दिया. अब वह शान से अपने ऑटो पर सवारियों को फर्राटे भराते हैं तो वहीं दूसरी तरफ ऑटो पर सवारियों की संख्या एक तिहाई होने के बावजूद किसी से ज़्यादा पैसों की डिमांड भी नहीं करते. संजीव के ऑटो में बैठने वाली सवारियां भी उसके इस काम की जमकर तारीफ़ करती हैं. सवारियों का कहना है कि संजीव के ऑटो पर बैठने के बाद उन्हें डर नहीं लगता और उन्हें काफी कुछ जानने और सीखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें.

लखनऊ में चीफ मेडिकल ऑफिसर पर गिरी गाज, कोरोना से बेकाबू होते हालात के बाद सरकार ने की कार्रवाई

कानपुर के एसएसपी समेत उत्तर प्रदेश में 15 IPS अधिकारियों के हुए तबादले

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget