एक्सप्लोरर

Auraiya News: पुलिस का गजब कारनामा, पहले धर्म परिवर्तन कराने के 4 आरोपियों को छोड़ा, अब उनकी तलाश में जुटी

Auraiya News: औरैया पुलिस ने पहले तो धर्म परिवर्तन के चार आरोपियों को थाने से छोड़ दिया और फिर जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है.

Auraiya Police: औरैया में यूपी पुलिस का गजब कारनामा सामने आया है, जहां पहले तो पुलिस (Auriaya Police) ने खुद ही आरोपियों को थाने से छोड़ दिया और अब उनकी तलाश में जुटी है. पुलिस के इस कारनामे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला फिल्मी स्टाइल में थाने पहुंचकर गाड़ी में बैठे एएसपी की गाड़ी के सामने आकर उन्हें रोकती है, लेकिन वहां मौजूद दारोगा जब महिला को रोकते हैं तो दबंगई करते हुए महिला उस दारोगा की एक आईपीएस से बात कराती है, जिसके बाद धर्मपरिवर्तन के आरोप में पकड़े गए 4 युवकों को 151 की कार्रवाई के बाद छोड़ दिया जाता है. 

ये वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और आनन फानन में तत्काल चारों युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और अब उनकी तलाश में लगी हुई है. वायरल हो रहे वीडियो की वजह से एक बार फिर औरैया पुलिस के इस कारनामे का चर्चा हो रही है. 

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस

कहा जाता है कि अगर पुलिस अगर चाह ले तो फिर बेकसूर को अपराधी और अपराधी को बेकसूर बनाने में देरी नहीं लगती इसका जीता जागता सबूत औरैया में देखने को मिला है. इस वायरल वीडियो से इस पूरे मामले की पोल खुल गई है. दरअसल सहायल थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा धर्मपरिवर्तन कराए जाने की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया और थाने लाई. लेकिन इन चारों के ऊपर कोई कार्रवाई होती इससे पहले ही एक महिला कुछ लोगों के साथ सहायल थाने पहुंच गई और थाने से वापस जा रहे एएसपी की गाड़ी को रोकने की कोशिश की. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद दारोगा को महिला की बात सुनने को कहा.

पुलिस ने आरोपियों को छोड़ा

इसके बाद महिला दारोगा के पास पहुंची और चारों आरोपियों को छोड़ने के लिए कहा. दारोगा ने जब ये कहा कि क्या कानून तुम्हारे हिसाब से चलेगा तो महिला ने कहा कि हां मेरे हिसाब से चलेगा. इसके बाद महिला ने एक आईपीएस अधिकारी को फोन लगाया और उनकी बात दारोगा से कराई. जिसके बाद दारोगा के सुर बदल जाते हैं और वो कहते हैं कि हम कोई कार्रवाई नहीं कर रहे बस इनको एसडीएम साहब के पास भेज रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने चारों को 151 की कार्रवाई करने के बाद छोड़ दिया.

थाने के अंदर हुई इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद उच्चधिकारियो ने मामले का संज्ञान लिया. जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. इस मामले पर एएसपी शिष्यपाल ने कहा कि धर्मपरिवर्तन का एक मामला सामने आया है. जिसको लेकर सहयल थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: यूपी में अप्रैल-मई तक टल सकता है निकाय चुनाव, जानें- क्या हैं तीन प्रमुख वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget