एक्सप्लोरर

Auraiya News: एक दिन पहले चकमा देकर भागे थे गोतस्कर, अगले दिन अपने जाल में फंसे, ऐसे हुए गिरफ्तार

Auraiya Crime News: एसपी चारु निगम कहा कि ये बदमाश एक दिन पहले गोवंश को ट्रक के साथ छोड़कर फरार हो गए थे. जिसके बाद फिर से ये अपने ट्रक को छुड़ाने और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी जुटाने आए थे.

Auriya Police Encounter: औरैया पुलिस व एसओजी टीम की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरे बदमाश ने भी खुद को घिरता हुआ देखकर सरेंडर कर दिया. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एसपी पहुंच गईं, वहीं जनपद में एक के बाद एक एनकाउंटर से अपराधियों में दहशत देखने को मिल रही है. एक दिन पहले भी गो तस्करी कर रहे बदमाशों का पुलिस द्वारा पीछा करने पर गो तस्कर ट्रक छोड़कर भाग गए थे. 

पुलिस को मुखबिर सूचना मिली थी कि दो गो तस्कर बुलेट बाइक से इस ओर आ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी की लिए संबधित इलाके में चौकसी बढ़ा दी. जिसके बाद दोनो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल, इन बदमाशों के पास से दो कट्टे और एक बुलेट गाड़ी भी मिली है. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है. 

मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई

औरैया कोतवाली में एक दिन पहले पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में कई गोवंश को इटावा की ओर जा रहे है जिसके बाद एसओजी की टीम ने मंडी गेट हाईवे पर ट्रक का घेराव किया, लेकिन गो तस्करों को जानकारी लगते ही 6 गोतस्कर ट्रक को हाईवे के दूसरी तरफ खड़ा कर मौके से भाग निकले थे, जिसके बाद जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से 38 गोवंश मिले जिसमें 30 गाय और 8 सांड थे, वहीं जब गाड़ी नम्बर देखा तो ये राजस्थान का निकला जो फर्जी था.

टीम ने जब इसकी गहनता से जांच की तो गाड़ी कानपुर देहात जिले के सट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाले मो.शादाब की निकली. इसके बाद ये बदमाश फिर से अपने ट्रक और पुलिस कार्रवाई को लेकर जनपद आए थे. जिसकी पुलिस को एक बार फिर से जानकारी मिल गई. पुलिस ने एसओजी की टीम के साथ मिलकर इनकी घेराबंदी की. जिसके बाद सभी चेकपोस्ट पर चैकिंग बढ़ा दी गई. इस दौरान मोटरसाइकिल पर दो गोतस्कर आते दिखाई दिए. पुलिस की टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे और हड़बड़ाहट में उनकी बाइक गिर गई, इस बीच गोली लगने से एक बदमाश घायल गया, जबकि दूसरे ने खुद के घिरने के बाद सरेंडर कर दिया. 

एसपी ने दी ये जानकारी

घटना की जानकारी देते हुए एसपी चारु निगम कहा कि पुलिस को दो गोतस्करों से मुठभेड़ हुई है. ये दोनों एक दिन पहले ट्रक से गोवंश को लेकर इटावा की ओर जा रहे थे तभी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए और आज यह लोग अपने ट्रक को छुड़ाने और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी जुटाने आए थे, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. इनमें से एक बदमाश शादाब के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दूसरा बदमाश औरैया जिले कर बाबरपुर का रहने वाला अल्ताफ रजा है, जिसने सरेंडर कर दिया है. पुलिस इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: विपक्षी एकजुटता पर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव बोले- बीजेपी का सफाया तय, केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
यूपी: Gen-Z को साधने के लिए BJP का खास प्लान, हर विधानसभा में करने जा रही ये काम!
यूपी: Gen-Z को साधने के लिए BJP का खास प्लान, हर विधानसभा में करने जा रही ये काम!
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget