एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया में गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव, दो अरेस्ट

Auraiya News: पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पहले उससे रेप किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर उसे अपने साथ ले गया. इसके बाद आरोपी शोएब ने उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया.

Auraiya Crime News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जहां एक युवती का गैंगरेप कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्मांतरण कराने की कोशिश की गई. पुलिस ने इस मामले में धर्मांतरण कराने वाले चेयरमैन समेत 7 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है और दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. 

ये मामला औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया है कि वो घर पर ही सिलाई का काम करती है. एक जुलाई 2021 को पड़ोस में रहने वाला शोएब अपने एक और साथी के साथ आया और अकेला पाकर दोनों ने उससे रेप किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद शोएब ने जेब से चाकू निकालकर धमकी दी अगर उसने इसके बारे में किसी और को बताया तो वो उसके टुकड़े कर बोरी में डालकर फेंक देगा. इसके साथ ही उसने छोटी बहन से भी रेप कर बर्बाद करने धमकी दी. 

रेप के बाद बनाया धर्मपरिवर्तन का दबाव

पीड़िया ने बताया कि आरोपी ने उसका वीडियो वायरल करने और घरवालों को जान से मारने की धमकी देकर भयभीत किया और मजबूर कर उसे फिरोजाबाद ले गया. इसके बाद यहां से फंफूद ले आया और अपने घर पर रखने लगा. आरोपी शोएब और उसके भी पीड़िता के परिवार को धमकी दी कि तुम्हारी लड़की अपनी मरजी से इस्लाम कुबूल करके शोएब के साथ रहने गई है. अगर तुमने कुछ करने की कोशिश की तो तुम लोगों को भी मरवा देंगे. इसके बाद शोएब और उसके घरवाले लगातार उस पर इस्लाम कुबूल करने का दबाव बनाते रहे. 

पीड़िता के परिवार को भी दी धमकी
बीते 10 जनवरी को फफूंद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पति इजहार अहमद, राजू मुनीम व उसके साथ तीन चार अज्ञात लोग आये. इन लोगों ने भी इस्लाम कबूल करने के लिये पीड़िता पर दबाव बनाया. इसके बाद ये लोग बात करने लगे कि इसको बेचने की बात हो गई है. उर्स में कुछ लोग आएंगे उन्हें उसे बेच दिया जाएगा. इसी दौरान मौका पाकर वो वहां से निकल गई और पूरी घटना अपने परिवार को बताई. आरोपी शोएब और उसके घरवाले अब पीड़िता के परिजनों को भी धमकी दे रहे हैं जिसके बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता एसपी चारू निगम के पास पहुंची और पूरी बात बताई. 

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एसपी चारु निगम ने कहा कि थाना फफूंद क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने आरोप लगाया था कि जुलाई 2021 में उसके साथ गलत काम किया गया जिसका वीडियो बनाकर उसके आधार पर ब्लैकमेल करके अपने साथ रखा और अब धर्मपरिवर्तन का दबाब बनाया जा रहा है. महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है बाकियों की तलाश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर राहुल गांधी बोले- 'मिल सकता हूं, गले लगा सकता हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget