एक्सप्लोरर

क्लास में लड़कियों की शरारत से परेशान लड़कों ने प्रिंसिपल को लिखा लेटर, कहा- लल्ला और रसगुल्ला नाम से चिढ़ाकर करती हैं परेशान

Auraiya News: औरैया जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा सात के छात्रों द्वारा प्राचार्य को लिखा गया एक शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस आवेदन को पढ़कर हर कोई हंस रहा है.

Auraiya Navoday School Viral Letter: अक्सर स्कूलों कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की लड़ाई की शिकायते देखने और सुनने को मिलती ही जाती है लेकिन औरैया जनपद से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे स्कूल के अध्यापक भी हैरान हैं. दरअसल यहां नवोदय विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ने वाले लड़कों ने इस बार प्रधानाचार्य से लड़कियों की लिखित शिकायत की है. शिकायत का लेटर भी वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कों ने शिकायत की है कि लड़कियां, लड़कों को अलग-अलग नाम से चिढ़ाती हैं, कोई डामर कहता है तो कोई रसगुल्ला जिसको लेकर लड़कियां हमसे माफी मांगें. इस लेटर के वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है.

लड़कियां मचाती हैं शोर और गाती हैं गाने

दरअसल औरैया जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा सात के छात्रों द्वारा प्राचार्य को लिखा गया एक शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस आवेदन को पढ़कर हर कोई हंस रहा है और तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहा है. इस पत्र को लोग जमकर शेयर कर रहे है. बता दें कि, प्राचार्य को लिखे गए इस शिकायती पत्र में छात्रों ने मांग की है कि लड़कियां उनसे माफी मांगे, क्योंकि वह उन्हें गलत नामों से बुलाती हैं. सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हुआ है वह उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के तैय्यापुर में स्थित नवोदय विद्यालय है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस शिकायती पत्र को कक्षा सात के लड़कों द्वारा लड़कियों की हरकत से परेशान होकर प्रिंसिपल को लिखा गया है. शिकायती पत्र में उन्होंने लिखा है कि लड़कियां उन्हें अजब-गजब नाम से चिढ़ाती हैं. इतना ही नहीं, कक्षा में लड़कियां शोर भी मचाती है. कक्षा सात के छात्रों ने शिकायती पत्र में लिखा कि कक्षा सात (अ) की लड़कियों को लड़कों से माफी मांगे'.


क्लास में लड़कियों की शरारत से परेशान लड़कों ने प्रिंसिपल को लिखा लेटर, कहा- लल्ला और रसगुल्ला नाम से चिढ़ाकर करती हैं परेशान

Lucknow News: लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर केस दर्ज, काशी विश्वनाथ और संतों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

लड़किया कहती हैं- 'लल्ला, पागल, औकात में रहो'

छात्रों ने विस्तार में लिखा है कि "महोदय, सविनय निवेदन है कि हम लोग कक्षा सात (अ) के छात्र हैं. हम लोगों से लड़कियां गलत शब्द कहती हैं जैसे- लल्ला, पागल, औकात में रहो और लड़कों का नाम बिगाड़ती हैं. अमिनेश को डामर कहती हैं और अनमोल से रसगुल्ला, लल्ला की तरह रहो. लड़कियां कक्षा में शोर मचाती हैं और गाना गाती और डायलॉग बाजी करती हैं. ओम फोम धर्राटे काट रही है." इस आवेदन में लड़कों ने शोर मचाने वाली लड़कियों के नाम भी लिखे हैं. जिनमें जानवी, शिखा, रितु, काजल और अवनी है. यह एप्लीकेशन अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस एप्लीकेशन को पढ़ने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

एबीपी गंगा की पड़ताल में हुआ ये खुलासा

वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर में एबीपी गंगा ने पड़ताल की तो पता चला यह लेटर 2 माह पहले छात्रों ने लिखा था. जिसपर विद्यालय की टीचर व लड़कियों के हॉस्टल की प्रभारी रीतू नंदी ने लड़कियों को समझा दिया और उनके अभिभावकों से भी इस संबंध में बात की गई. तब से लेकर अब तक पूरा मामला शांत है. जबकि कॉलेज के प्राचार्य संजीव गाता ने पूरे मामले की जांच की बात कही है.

रीतू नंदी अध्यापिका का कहना है कि ये लेटर पुराना है और जब ये चीज मेरे संदर्भ में आई तो उसी दिन स्कूल टाइम पर ही लड़के और लड़कियों को आपस में बैठकर समझाया गया, उनकी काउंसलिंग कराई गई, उनकी समस्या का समाधान किया गया, उसके बाद से अब तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है.

UP के राजनीतिक समीकरण बदलने का संकेत, चाचा Shivpal संग अखिलेश यादव की फोटो से चर्चा तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget