एक्सप्लोरर

Auraiya Crime News: शराब पीकर अपने ही दोस्त के साथ की मारपीट, अधमरा कर घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार

Uttar Pradesh: पीड़ित फरीदाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है. उपेंद्र ने अपने साथ हुई घटना को लेकर बताया कि उसे बिना किसी बात और बिना किसी दुश्मनी से इस तरह पीटा गया.

UP Crime News: औरैया जिले में तीन दोस्तों ने अपने एक दोस्त के साथ ऐसी खौफनाक साजिश रच डाली कि वह जिंदगी और मौत की जंग अस्पताल में लड़ रहा है. अपने साथ हुई इस खौफनाक कहानी को उसने खुद बयां किया और उन विश्वासघात दोस्तों के बारे में बताया. वह लोग पहले उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके बाद उसके साथ बिना किसी बात के जानवरों जैसा बर्ताव करते हुए मारपीट की.

इसके बाद खुद मारणसन अवस्था में उसके घर भी छोड़कर भाग गए. जिसके बाद घायल को उसके पिता ने अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई है. पीड़ित की गंभीर हालात को देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया गया.

सबने पहले शराब पिया

पीड़ित युवक का नाम उपेंद्र कुमार है जो कि फफूंद थाना क्षेत्र के अधासी गांव का रहने वाला है और फरीदाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है. वह नौकरी के लिए घर से फरीदाबाद के लिए वापस निकला था. गांव के रहने वाले ही उपेंद्र के तीन दोस्त सतेंद्र, मनोज और अवध उसे रास्ते मे मिल गए और अपने साथ पार्टी मनाने के लिए साथ में गाड़ी पर बैठा कर ले गए. चारों ने पहले तो शराब पी, फिर किसी बात को लेकर तीनों ने उपेंद्र के साथ बुरी तरीके से मारपीट की. पीड़ित की इतनी पिटाई की गई कि उसकी आंखों मे चोट पहुंची.

इसके साथ ही उसे लहूलुहान कर मरणासन्न हालात में कर दिया और अपने साथ ले जा कर उसे उसके घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए. वहीं अपने बेटे की ऐसी हालत देख उपेंद्र के पिता ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत ज्यादा खराब होता देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. वही इस पूरे मामले को लेकर घायल के पिता ने पुलिस को भी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी उपेंद्र से ली.

उपेंद्र ने अपने साथ हुई घटना को लेकर बताया कि उसे बिना किसी बात और बिना किसी दुश्मनी से इस तरह पीटा गया. इसके बाद आरोपियों ने खुद उसे घर छोड़ दिया. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की है. 

पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी

डिप्टी एसपी भरत पासवान का कहना है कि फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में उपेंद्र नाम के युवक के साथ गांव के ही रहने वाले 3 लोग ने मारपीट की. उपेंद्र घर से फरीदाबाद के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में तीनों दोस्तों ने एक साथ जाकर पहले शराब पी उसके बाद किसी बात को लेकर झगड़ा किया.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पूरे मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए फरार चल रहे आरोपियों को तलाश कर रही है. आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी द्वारा टीमें गठित की गई है. इस घटना के पीछे की वजह क्या है, यह तो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता लग पाएगा.

UP Politics: भारत जोड़ो यात्रा पर पहली बार बोले शिवपाल सिंह यादव, राहुल गांधी पर भी की टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget