एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया में शादी समारोह से लौट रहे पति-पत्नी से लूट, तमंचे की नोंक पर 3 लाख और नगदी लेकर फरार

Auraiya Crime News: पीड़ित सुमित ने कहा कि वो पत्नी और बच्चे के साथ शादी से लौट रहा था तभी तीन बाइकसवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कहा कि तुम्हारे पास जो भी वो हमें दे दो.

Auraiya Loot: उत्तर प्रदेश के औरैया (Auraiya) में लूट की वारदात सामने आई हैं जहां शादी समारोह से बाइक पर वापस लौट रहे पति-पत्नी के साथ तीन बाइकसवार बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर लूट की. बदमाश उनसे करीब तीन लाख रुपये और जेवर लूटकर फरार हो गए. पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस थाने (Police) में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही है ऐसी घटनाओं से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

दरअसल, इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में रहने वाले सुमित अपनी पत्नी और बच्चे के साथ उरई में शादी समारोह में गए थे. सोमवार रात को जब वो बाइक से शादी के बाद लौट रहे थे और लखनऊ-आगरा हाईवे के मुरादगंज पुल से गुजर रहे थे तभी पीछे से आ रहे तीन बाइकसवार बदमाशों ने उन्हें बंदूक दिखाकर रोक लिया. इसके बाद बदमाशों ने उनके पास रखे तीन लाख रुपये और पत्नी की अंगूठी, मंगलसूत्र और सोने का हार भी लूट लिया. इसके बाद वो धमकी देते हुए वहां से चले गए.

घटना के बाद पीड़ित परिवार मुरादगंज पुलिस चौकी पहुंचे और अपने साथ हुई घटना की जानकारी वहां मौजूद पुलिस को दी. घटना के बाद पति-पत्नी दशहत में हैं. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के इलाके की जांच पड़ताल की. पुलिस का दावा है कि वो जल्द ही इस मामले का खुलासा कर देगी.

पीड़ित ने बताई लूट की पूरी कहानी

पीड़ित सुमित ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शादी समारोह से लौट रहा था तभी तीन बाइकसवार उनके आगे गए और डराते हुए कहा कि तुम्हारे पास जो भी वो हमें दे दो. इसके बाद छीना-झपटी करने लगे, इस दौरान पत्नी भी नीचे गिर गए. इस बीच एक युवक ने बंदूक निकाल ली और बैग छीन लिया. बदमाशों ने बैग में रखी अंगूठी हार के साथ साथ गले में पहना मंगलसूत्र और तीन लाख की नगदी भी छीन ली. आरोपी कहां से उनका पीछा कर रहे थे ये कह पाना मुश्किल हैं.

डिप्टी एसपी भरत पासवान ने बताया कि सुमित नाम का युवक अपनी पत्नी के साथ चौकी में आया था और अपने साथ हुई  लूट की घटना को बताया है. पुलिस ने इस मामले में कैस दर्ज कर लिया है. जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने यूपी से महाराष्ट्र तक बढ़ाई सियासी हलचल, उद्धव ठाकरे और सजंय राउत से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget