एक्सप्लोरर

Auraiya News: दरोगा महिला के साथ करता था अश्लील हरकतें, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत, मामला दर्ज

Auraiya Police: एसपी चारु निगम ने कहा कि एक महिला शिकायत लेकर आई थी कि वह दिबियापुर थाना क्षेत्र के प्लास्टिक चौकी में खाना बनाने का काम करती थी तभी चौकी इंचार्ज ने उसके साथ अश्लील हरकत की.

Auraiya News: औरैया (Auraiya) में महिलाओं-बेटियों को सुरक्षा देने वाली खाकी जब खुद ही महिलाओं और बेटियों के साथ छेड़खानी करने लगे तो फिर आखिर बेटियों की सुरक्षा कौन करेगा. औरैया में एक चौकी इंचार्ज पर एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगया है. एसपी से जब इस बात की शिकायत की गई तो इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि एसपी ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कोई भी कड़ी कार्रवाई न करते हुए आरोपी दारोगा को उस चौकी से हटाकर दूसरे थाने में अटैच कर दिया.

दरअसल, यह मामला औरैया के दिबियापुर में प्लास्टिक सिटी चौकी का है, जहां चौकी में खाना बनाने वाली महिला ने चौकी इंचार्ज पर छेड़छाड़ करने और अश्लील हरकत करने का गम्भीर आरोप लगया है. महिला ने बताया कि जब उसने खाना बनाने से इनकार किया तो उसके पति के खिलाफ झूठा मुकदमा भी लिख दिया गया. पीड़ित की शिकायत के बाद एसपी ने सख्त कदम उठाते हुए दरोगा और एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है इसके साथ ही दिबियापुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि प्लास्टिक सिटी क्षेत्र में दरोगा यशवीर सिंह ने मेरे साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की. यह बात पत्नी ने जब घर मे पति को बताई तो उसने अपनी पत्नी को वहां जाने से मना कर दिया. दरोगा ने पीड़ित को धमकी दी कि यदि पत्नी को खाना बनाने नहीं भेजोगा तो किसी दिन जेल भेज दिया जाएगा.

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि पांच मार्च की शाम करीब साढ़े आठ बजे चौकी प्लास्टिक सिटी के दरोगा यशवीर सिंह और सिपाही धर्मेन्द्र कुमार आए और साथ में पति को ले गए और थाने ले जाकर उसे बैठा दिया गया. दरोगा ने जाति सूचक गलियां दीं और पति के खिलाफ 16 देशी क्वार्टर दिखाकर फर्जी मुकदमा लिख दिया.

एसपी चारु निगम ने कहा कि एक महिला शिकायत लेकर आई थी कि वह दिबियापुर थाना क्षेत्र के प्लास्टिक चौकी में खाना बनाने का काम करती थी तभी वहां के चौकी इंचार्ज ने मेरे साथ अश्लील हरकत की और छेड़खानी की जिसको लेकर तत्काल मुकदमा दर्ज कराया गया तत्काल ही चौकी से चौकी इंचार्ज को हटाकर दूसरे थाने में अटैच कर दिया गया. इस पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी गई है जो जांच कर रहे हैं. इससे पहले पीड़ित महिला का पति अवैध तरीके से शराब के साथ पकड़ा गया था जिसको खुद चौकी इंचार्ज ने पकड़ा था.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: बीजेपी और BSP को एक साथ झटका देगी सपा, बदल जाएगा पूरा गेम, तस्वीरें दे रही गवाही 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर

Embed widget