एक्सप्लोरर

Auraiya: दबंगों की 'तालिबानी' सजा, सरिया चोरी के आरोप में तीन मासूमों का मुंडवाया सिर

Uttar Pradesh News: यूपी के औरैया में सरिया चोरी के आरोप में तीन मासूम बच्चों के साथ मारपीट की गई उसके बाद उसका सिर मुंडवाकर घुमाया गया. इस मामले में पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की खोज शुरू कर दी.

UP Crime News: औरैया जनपद के बिधूना थाना क्षेत्र में तीन बच्चों को दबंगों ने 'तालिबानी' सजा दी. दबंगों द्वारा सरिया चोरी का आरोप लगाकर तीन मासूम बच्चों को पकड़कर मारपीट की गई और तीनो बच्चों का सिर गंजा करके घुमाया भी गया. इसके बाद पीड़ित मासूम के परिजन ने कोतवाली में जाकर शिकायत की.

एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है. इस मामले में एसपी चारु निगम ने बताया कि सरिया चोरी के शक में तीन मासूमों के सिर मुंडवाए गए जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है. हालांकि परिजन इस पूरे मामले को लेकर मीडिया में किसी भी तरह का बयान नहीं देना चाहते हैं.

तीनों का सिर मुंडवा दिया

औरैया जनपद में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन मासूम बच्चों के साथ दबंगो ने ऐसी हैवानियत की जिसे सुनकर आप के भी होश उड़ जाएंगे. यह तीन मासूम बिधूना थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. ये बच्चे गरीब हैं और कूड़ा करकट बटोरकर कुछ रुपए इकट्ठा कर लेते थे.

इन तीन मासूम बच्चों के साथ कुछ दबंगो ने सरिया चोरी का आरोप लगाते हुए पहले उन तीनों के साथ मारपीट की. उसके बाद उन तीनों का सर मुंडवा दिया. जब यह तीनों बच्चे अपने अपने घर रोते-रोते पहुंचे तब घर में मौजूद लोगों ने रोने की वजह पूछी और तीनों ने अपने साथ हुई घटना को बयां किया. इसके बाद तीनों के परिजन बच्चों को साथ ले जाकर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को पूरी घटना को लेकर शिकायती पत्र दिया. 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीम

वहीं जब इस मामले की जानकारी एसपी चारु निगम को लगी और जनपद में मामला हाईलाइट होने लगा तो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बना दी गई. इसके साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. इस पूरे मामले को लेकर एसपी ने बताया कि तीन मासूमों का सरिया चोरी के शक के आधार पर सर मुंडवा दिया गया.

आरोपियों की तलाश की जा रही है. इस घटना को लेकर मासूम बच्चे डरे हुए हैं, वे अपने साथ हुई घटना की जानकारी डरे हुए शब्दों में बता रहे हैं. आरोपी दबंग युवक लोहा व्यापारी है जो मामला दर्ज होने के बाद से अपने कुछ अन्य साथी आरोपियों के साथ गायब है.

UP Politics: शिवपाल सिंह यादव ने शुरू की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी, बेटे आदित्य को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
'सोलर दीदियों' को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
'सोलर दीदियों' को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
Firozabad News: शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
Greater Noida News: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
ग्रेटर नोएडा: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget