एक्सप्लोरर

गुप्ता बंधुओं के परिवार के लोग पहुंचे औली, आज से शाही शादी के कार्यक्रम शुरू

औली में गुप्ता बंधुओं का पूरा परिवार पहुंच चुका है। 200 करोड़ की शाही शादी के कार्यक्रम आज से शुरू हो रहे हैं। इस शादी में बॉलीवुड के सितारे भी शामिल होंगे। इस बीच 17 जून को हाई कोर्ट ने पर्यावरण को लेकर चिंता जताते हुए हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी।

देहरादून, एबीपी गंगा। उत्तराखंड के औली में होने वाली गुप्ता बंधुओं के बेटों की 200 करोड़ की शाही शादी की हलचल शुरू हो गई है। परिवार के लोग औली पहुंच चुके हैं। आज से शाही शादी के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। गुप्ता बंधुओं के दोनों बेटों की शादी में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागरों की भी धूम रहेगी। वहीं, उद्योग विभाग की ओर से स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाएं जाएंगे।

17 जून को दिया भोज

अजय गुप्ता और अतुल गुप्ता के बच्चों की शादी 18 जून यानी आज से बर्फीले औली क्षेत्र में शुरू हो रही है। शादी समारोह से पूर्व 17 जून को आयोजकों की ओर से स्थानीय लोगों को भोज दिया गया। वहीं, औली की ढलानों पर 25 हजार फ्लावरिंग प्लांट लगाएं गए हैं।

बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल

गुप्ता बंधुओं की शादी में बॉलीवुड के सितारे भी अपनी चमक बिखेरेंगे । जिसमें कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर भी शामिल होंगे। वहीं कैलाश खेर, शंकर अहसान लाय, विशाल शेखर भी अपनी संगीत प्रस्तुति देंगे।

गुप्ता बंधुओं के परिवार के लोग पहुंचे औली, आज से शाही शादी के कार्यक्रम शुरू

नारियल तोड़कर शादी समारोह का किया श्रीगणेश

बता दें कि 17 जून को पद्मश्री व जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागरों पर नारियल तोड़कर अजय गुप्ता ने शादी समारोह का श्रीगणेश किया। कल देर शाम तक मेहमानों का औली पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। उद्योगपति अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी 20 जून और अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी 22 जून को है।

नवदंपत्ति  त्रियुगीनारायण भी जाएंगे

शादी के बाद नवदंपत्ति भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद लेने त्रियुगीनारायण जाएंगे। गुप्ता परिवार के करीबियों के मुताबिक, गुप्ता बंधुओं की माता अंगूरी देवी की मंशा थी कि त्रियुगीनारायण में फेरे लिए जाएं। मान्यता है कि देवभूमि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में त्रियुगीनारायण मंदिर शिव पार्वती के पवित्र विवाह का साक्षी है। उनके विवाह की अखंड ज्योति आज भी यहां जल रही है। इस ज्योति के दर्शन करने के लिए यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है। शिवरात्रि के मौके पर आने वाले दंपत्तियों का जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहता है। मान्यता है कि इस ज्योति की भस्म में सौभाग्य और सफलता मिलती है, इसलिए लोग इसे अपने साथ भी ले जाते हैं। खास बात यह है कि यह ज्योति कभी बुझती नहीं है।

गुप्ता बंधुओं के परिवार के लोग पहुंचे औली, आज से शाही शादी के कार्यक्रम शुरू

हेलीकॉप्टर पर रोक

गौरतलब है कि 17 जून को नैनिताल हाई कोर्ट ने शाही शादी पर सख्त रुख अपनाते हुए औली में हेलीकॉप्टर उतारने पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा, ' शादी समारोह में शामिल होने के लिए अगर हेलीकॉप्टर से ही जाना है, तो सरकारी हेलीपैड का इस्तेमाल अनुमति लेकर किया जा सकता है। इसके साथ ही, कोर्ट ने अपने आदेश में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को भी शादी के इंतजाम से सबंधित विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget