एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi News: असदुद्दीन ओवैसी की हत्या करना चाहते थे हमलावर, जानिए हत्या करने से कहां-कहां चूक गए

Asaduddin Owaisi News: सचिन ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उन्होंने पहले मेरठ और फिर किठौर की रैली में ओवैसी की हत्या की कोशिश की थी. लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से वो अपनी योजना में सफल नहीं हो पाए.

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर फायरिंग मामले में रोज नई जानकारियां सामने आ रही हैं. इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. एक नोएडा और दूसरा सहारनपुर का रहने वाला है. इस मामले में गिरफ्तार एक आरोप सचिन ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उनकी योजना 28 जनवरी को गाजियाबाद की ओवैसी की रैली में उनकी हत्या करने की थी.

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को क्या दी जानकारी

पुलिस पूछताछ में सचिन ने बताया है कि हापुड़ के टोलप्लाजा पर ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग के बाद उन्हें लगा कि असदुद्दीन ओवैसी की मौत हो गई है, इसलिए वो वहां से भाग गए. सचिन ने बताया कि ओवैसी की हत्या के लिए उन्होंने एआईएमआईएम के प्रत्याशी से दोस्ती की थी. 

सचिन ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उन्होंने पहले मेरठ और फिर किठौर की रैली में ओवैसी की हत्या की कोशिश की थी. लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से वो अपनी योजना में सफल नहीं हो पाए. इसके बाद उन्होंने ओवैसी पर छिजारसी में गोली चलाई कि पता नहीं फिर कब मौका मिले.

बड़ा नेता बनना चाहता है एक आरोपी

सचिन ने कहा कि वो एक बड़ा नेता बनना चाहता था. उसने बताया कि ओवैसी ने पहली गोली चलाते हुए उसे देख लिया था, इसलिए वो कार में अंदर नीचे छिप गए, इसलिए हमलावरों ने कार के नीचे गोली चलाई. इससे उन्हें लगा कि ओवैसी मर गए. इसके बाद वो घटनास्थल से फरार हो गए. 

UP Election 2022: 'लॉकडाउन, नोटबंदी के चलते बंद होने की कगार पर पहुंचे उद्योग', प्रियंका गांधी का सरकार पर निशाना

एआईएमआई के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर गुरुवार को उस समय हमला हुआ था, जब वो हापुड़ से चुनाव प्रचार के बाद वापस आ रहे थे. उन पर एक टोलप्लाजा पर हमला हुआ था. इस हमले में वो बच गए थे. इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच-पड़ताल के बाद सचिन और शुभम को गिरफ्तार किया था. उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया था कि गिरफ्तार किए गए हमलावर ओवैसी के एक धर्म विशेष को लेकर दिए गए भाषणों से नाराज थे.

Asaduddin Owaisi Attack: यूपी में काफिले पर फायरिंग के बाद संसद में बोले असदुद्दीन ओवैसी- मैं मौत से नहीं डरता, मुझे नहीं चाहिए Z सिक्योरिटी

इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने असदु्दीन ओवैसी को जेड कैटेगरी की सुरक्षा व्यवस्था देने को कहा है, लेकिन ओवैसी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. उन्होंने शुक्रवार को संसद में कहा कि सरकार उन्हें ए कैटेगरी की नागरिक बना दे. गृहमंत्री सोमवार को इस मामले पर संसद में बयान देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget