एक्सप्लोरर

UP Crime News: भदोही में पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला, दरोगा समेत पांच घायल

UP News : पुलिस ने घायल दारोगा की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस बाकी फरार अभियुक्तों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

भदोही: भदोही शहर कोतवाली इलाके के राम रायपुर में रविवार को एक मामले की जांच करने गए पुलिस दल पर दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर एक दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया. सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पुलिस की यह टीम एक महिला की शिकायत की जांच करने पहुंची थी. पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है. 

पुलिस अधिकारी ने क्या बताया

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने यहां बताया कि पुलिस दल राम रायपुर की रहने वाली प्रभादेवी की एक शिकायत की जांच के लिए मौके पर पहुंचा था. शिकायत में परमेश राय नामक व्यक्ति पर धन लेने के बावजूद जमीन नहीं देने का आरोप लगाया गया था.

उन्होंने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो परमेश राय और उसके बेटों आलोक, आदर्श और बेटी सोनम ने हंगामा किया और धमकी दी कि वे न तो शिकायतकर्ता महिला को जमीन देंगे और ना ही उसका धन लौटाएंगे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से पुलिस दल पर हमला कर दिया.पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस वारदात में दारोगा महेश कुमार सिंह और दो महिला एवं दो पुरुष कांस्टेबल घायल हो गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है

उन्होंने बताया कि घायल दारोगा की शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी फरार अभियुक्तों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

ये भी पढ़ें

Khatauli Bypoll: खतौली उपचुनाव के लिए सपा गठबंधन से RLD ने किया उम्मीदवार के नाम का एलान, जानें किसे मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PMMVY में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 102% लक्ष्य पार, लाखों महिलाओं को लाभ
PMMVY में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 102% लक्ष्य पार, लाखों महिलाओं को लाभ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget