एक्सप्लोरर

नोएडा: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अपराधियों से निपटने के लिये नोएडा में पुलिस ऑपरेशन क्लीन चला रही है लेकिन उनके हौसले कम नहीं हो रहे हैं। बीती रात बदमाशों ने सेक्टर 52 में आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया।

नोएडा, एबीपी गंगा। नोएडा सेक्टर-52 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष ओपी यादव पर उनके घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर-34 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे आईसीयू में हैं। ओपी यादव इस बार फोनरवा के लिए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। यह चुनाव 21 जुलाई को होना है। पुलिस ने चुनावी रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-52 आरडब्ल्यू के अध्यक्ष ओपी यादव पर देर रात कुछ बदमाशों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया । गौरतलब है कि यादव ने कल शाम अपने पैनल के साथ सेक्टर-39 के सामुदायिक केंद्र में फोनरवा चुनाव को लेकर एक पार्टी दी थी जिसमें लगभग सभी आरडब्लयूए के अध्यक्ष और महासचिव आये थे, जिन्हें फोनरवा में वोट देना है। पार्टी देर रात खत्म हुई, जिसके बाद ओपी यादव करीब रात 12 बजे के बाद वहां से अपने घर के लिए निकले और जब वो घर पहुंचे तो तीन से चार युवक वहां खड़े थे और बिना कुछ कहे अचानक से हमला कर दिया ।

एसपी सिटी नोएडा विनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुये कहा कि सेक्टर-52 अरावली अपार्टमेंट के बाहर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओपी यादव पर जानलेवा हमला हुआ है, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब वो खतरे से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में मामला रंजिश का लग रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget