एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Sons: अतीक अहमद की बहन के मकान मालिक ने किया दोनों बेटों को घर में रखने से इनकार, अब यहां मिली शरण

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के दोनों बच्चों की रिहाई के बाद जब परवीन उन्हें अपने किराए के घर लेकर गई तो मकान मालिक ने उन्हें अपने घर में रखने से इनकार कर दिया.

Atiq Ahmed Sons News: प्रयागराज (Prayagraj) में बाल संरक्षण गृह से रिहा हुए माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) के बेटों अहजम और आबान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अतीक के दोनों बेटों की कस्टडी उसकी बहन परवीन अहमद कुरैशी (Parveen Ahmed) को दी गई है, लेकिन परवीन के मकान मालिक ने अतीक के दोनों बेटों को अपने घर में रखने से इनकार कर दिया है. 

अतीक अहमद की बहन परवीन अहमद प्रयागराज के कसारी-मसारी इलाके में ही किराए के मकान में रहती है. सोमवार को बाल सुधार गृह राजरूपपुर से अतीक अहमद के दोनों बच्चों की रिहाई के बाद जब परवीन उन्हें अपने किराए के घर लेकर गई तो मकान मालिक ने अतीक के दोनों बेटों को घर में रखने से इनकार कर दिया, जिसके बाद इन दोनों को अब अतीक के भाई अशरफ की ससुराल हटवा में रखा गया है. 

अशरफ की ससुराल हटवा में मिली शरण
हटवा गांव में अतीक के भाई अशरफ की ससुराल है. यहां पर उसके दोनों बेटों को किसी रिश्तेदार के घर में शरण मिली है. इस बीच मंगलवार को पूरे दिन अतीक के दोनों बेटे अहजम और आबान घर से बाहर नहीं निकले. उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस भी अलर्ट है.
 
अतीक की बहन परवीन अहमद कुरैशी की ससुराल मध्य प्रदेश में है, लेकिन वो अपने परिवार के साथ प्रयागराज शहर के कसारी मसारी में किराए के मकान में रहती है. इससे पहले अतीक अहमद की बहन शाहीन ने दोनों बच्चों की कस्टडी मांगी थी, लेकिन शाहीन के फरार होने पर अतीक के दोनों बेटों को सुपुर्दगी में लेने के लिए परवीन ने कोर्ट से गुहार लगाई थी.

मकान मालिक ने रखने से किया इनकार
बाल कल्याण समिति ने परवीन अहमद कुरैशी को 9 अक्टूबर को अतीक के दोनों बेटे की सुपुर्दगी दे दी थी. परवीन अहमद कुरैशी के मकान मालिक ने लिखित में दिया है कि वह अपना मकान अतीक के बच्चों को रहने के लिए नहीं दे सकता है. यह मामला सामने आने के बाद अतीक के बच्चों को रखने के लिए दूसरा ठिकाना ढूंढना पड़ा है. 

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के दोनों बेटों की रिहाई पर मना जश्न, पटाखे फोड़ कर लगाए 'शेर इज बैक' के नारे

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget