एक्सप्लोरर

Bhadohi News: अतीक अहमद की हत्या के बाद ईद से पहले पुलिस सतर्क, बढ़ाई गई सुरक्षा, रखी जा रही लोगों पर पैनी नजर

Bhadohi News: भदोही जनपद में दूसरे चरण 11 मई को मतदान होना है. ऐसे में नामांकन की प्रक्रिया तीनों तहसीलों में चल रही है. ईद का पर्व भी सामने है ऐसे में भदोही जिला प्रशासन भी काफी सतर्क है

Atiq Ahmed Shootout: माफिया अतीक अहमद (Atuq Ahmed) की पुलिस कस्टडी (Police Custody) में हुई हत्या के बाद पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है. भदोही (Bhadohi) जनपद में निकाय चुनाव और ईद पर्व को देखते जनपद की पुलिस की तरफ से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने जनपद के सभी एंट्री पॉइंट पर चेकिंग अभियान लगातार चला रही है तो वही ऐसे लोगों को भी चिन्हित करने में जुटी है जो पत्रकारिता के भेष में गैर कानूनी गतिविधि में संलिप्त है.

भदोही जनपद में दो नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायतों में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है. ऐसे में नामांकन की प्रक्रिया तीनों तहसीलों में चल रही है. ईद का पर्व भी सामने है ऐसे में भदोही जिला प्रशासन भी काफी सतर्क है. प्रयागराज जनपद की सीमा से सटे भदोही जनपद में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. प्रयागराज में हुई घटना के बाद से ही जनपद के सभी एंटी पॉइंट पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है वहीं सभी नामांकन स्थलों पर भारी सुरक्षा बल को तैनात किया गया है.

भदोही में सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि जिस तरह से प्रयागराज में हत्या हुई है उसे देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और नामांकन स्थलों पर जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को जाने की अनुमति दी जा रही है. एसपी ने कहा कि प्रयागराज में फर्जी पत्रकार बन घटना को अंजाम देने के प्रकरण में भी जनपद पुलिस अब जिले में सतर्कता बरत रही है और भदोही में ऐसे लोगो को भी चिन्हित किया जा रहा है जो पत्रकारिता की भेष में गैरकानूनी कार्यो में लिप्त हैं. डॉ अनिल का कहना है कि पत्रकारों को अपने कार्यों में कोई दिक्कत ना हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

फर्जी पत्रकारों पर भी पुलिस की नजर

प्रयागराज में जिस तरह से अतीक और अशरफ की हत्या की गई उससे जनपद में नेतागण और अधिकारी कर्मचारी वर्ग भी सकते में हैं. लोगों में चर्चा भी है कि जिस किसी का भी किसी से रंजिश हो तो उसे पत्रकार बन निपटा दीजिए, ऐसे में डर की भावना बनी रहेगी, क्योंकि पत्रकार हर जगह कहीं भी घुस जाते है, वैसे भी जनपद में जहां देखो वहां पत्रकारों की भरमार है और आए दिन तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ शिकायतें बढ़ रही हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी ने पहली बार बड़ी संख्या में मुस्लिमों को दिया टिकट, मोदी-योगी गढ़ में उतारे इतने मुस्लिम कैंडिडेट

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget