एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद पर कोर्ट के फैसले के बाद BJP की पहली प्रतिक्रिया, किया ये बड़ा दावा

Prayagraj News: 2005 के उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक अहमद को दोषी करार दिया गया है. बीजेपी का कहना है कि योगी राज में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Atiq Ahmad News: उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला आ गया है. 17 साल पुराने इस मामले में कोर्ट ने अतीक अहमद समेत तीन लोगों को दोषी करार दिया गया है. जबकि 7 लोगों को दोषमुक्त कर दिया गया है इनमें अतीक अहमद का भाई अशरफ भी शामिल हैं. कोर्ट ने जिन तीन लोगों को दोषी करार दिया है उनमें अतीक अहमद, उसका वकील खाम सौलत हनीफ और दिनेश पासी जो उस वक्त का कॉर्पोरेटर हुआ करता था का नाम शामिल है. अदालत के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. बीजेपी का कहना है कि योगी राज में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

अतीक अहमद को दोषी करार दिए जाने के बाद बीजेपी के राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा फिर वह कोई भी क्यों ना हो. वहीं बस्ती से बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि इस फैसले के बाद अब न्याय की उम्मीद बढ़ गई और उत्तर प्रदेश में योगी जी कानून का राज स्थापित करने में लगे हैं.

'अतीक के खौफ का अंत हुआ'

अतीक अहमद की सजा पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि "योगी सरकार में अतीक के खौफ का अंत हुआ है. अभियोजन पक्ष ने मजबूती से कोर्ट में पक्ष रखा, ये योगी सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति से संभव हुआ है. उन्होंने कहा कि एक समय था जब अतीक के मामले में सुनवाई से दर्जनभर न्यायाधीशों ने अपने आप को अलग कर लिया था, आज न्याय हुआ है. माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प पूरा करके रहेंगे."

उमेश पाल अपहरण केस में अदालत ने जब अतीक अहमद समेत 3 को इस मामले में दोषी करार दिया तो अतीक अहमद सन्न रह गया. अतीक चुपचाप कोर्ट में नीचे की ओर नजर करके खड़ा रहा. उसने एक बार भी जज की ओर नजर उठाकर नहीं देखा, वहीं कोर्ट ने जब उसके भाई अशरफ को दोषमुक्त किया तो उसकी आंखों से आंसू छलक उठे. दूसरी तरफ अतीक अहमद को लेकर कोर्ट में अधिवक्ताओं के बीच भी खासी नाराजगी देखने को मिली. कोर्ट की लॉबी में अधिवक्ता अतीक अहमद को फांसी देने की मांग करते हुए नजर आए. इस दौरान यहां खूब नारेबाजी देखने को मिली.  

आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कहा था कि वो माफियाओं को बख्शेगे नहीं. ऐसे माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Prayagraj News: अतीक अहमद को फैसले के बाद यूपी की जेल में रखा गया तो कैसी होगी उसकी जिंदगी, जेल मंत्री ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget