एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder Case: 'बेटे असद को छिपाने में मदद करो', अतीक अहमद ने सद्दाम को किया था फोन, पूछताछ में खुलासा

Prayagraj News: एक लाख के इनामी सद्दाम से पूछताछ में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं. अब खुलासा हुआ है कि उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) ने सद्दाम से फोन पर संपर्क साधा था.

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज (Prayagraj) के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) ने सद्दाम (Saddam) को फोन किया था. सद्दाम माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला है. एक लाख के इनामी सद्दाम को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने 28 सितंबर को दिल्ली के मालवीय नगर से धर दबोचा था. 24 फरवरी को राजू पाल मर्डर केस के गवाह उमेश पाल और दो सरकारी गनर की हत्या कर दी गई थी. सद्दाम ने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले हैं.

उमेश पाल हत्याकांड में खुलासा

पता चला है कि हत्याकांड के बाद अतीक ने फोन कर बेटे असद की मदद करने को कहा था. उमेश पाल शूटआउट केस में असद की फायरिंग करते तस्वीर सामने आई थी. सद्दाम ने बताया कि उमेश पाल की हत्या के वक्त बरेली में नहीं था. अतीक अहमद ने साबरमती जेल में रहते फेसटाइम एप के जरिए सद्दाम से बातचीत की थी.

अतीक ने कहा था कि असद और शूटर गुलाम एक साथ हैं. उसने सद्दाम से दोनों को छिपने के लिए ठिकाना बताने को कहा. जवाब में सद्दाम ने खुद के भी पुलिस से भागने की बात बताई. सद्दाम ने आश्वासन दिया कि दोनों के छिपने की व्यवस्था होने पर जरूर बताएगा. पुलिस की जांच में सद्दाम के आईफोन की जानकारी मिली है. उसकी फेसटाइम एप की आईडी भी मिल गई है. खास बात है कि फेसटाइम एप की मदद से उमेश पाल को मौत के घाट उतारने की साजिश रची गई थी.

पूछताछ में सद्दाम ने उगले राज

माफिया अतीक और अशरफ से लेकर शूटरों के बीच बातचीत का माध्यम फेसटाइम एप बन गया था. वारदात से पहले अतीक ने शूटआउट में शामिल सभी लोगों को आईफोन की व्यवस्था कराई थी. फरारी के दौरान सद्दाम ने दो मददगारों का खुलासा किया है. दोनों मददगार प्रयागराज के रहने वाले हैं. एक सद्दाम का रिश्तेदार और दूसरा शहर का प्रॉपर्टी डीलर है. कुछ अन्य मददगारों का भी पुलिस को पता चला है.

मददगार सद्दाम के साथ लगातार संपर्क में रहकर जानकारी और मदद मुहैया करा रहे थे. प्रयागराज पुलिस अब सभी मददगारों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है. उमेश पाल शूटआउट केस की और जानकारी हासिल करने के लिए सद्दाम को जल्द कस्टडी डिमांड में लेने की तैयारी है.

प्रयागराज पुलिस सद्दाम से अतीक अहमद की पत्नी और बहन के बारे भी पूछताछ की जाएगी. अतीक अहमद की पत्नी का नाम शाइस्ता परवीन और बहन का नाम आयशा नूरी है. शाइस्ता परवीन की जेठानी और सद्दाम की बहन जैनब फातिमा पर भी पूछताछ का फोकस रहेगा.

प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल शूटआउट केस में अतीक अहमद के परिवार की तीनों महिलाओं को वांटेड घोषित कर रखा है. उम्मीद है कि सद्दाम से पूछताछ में तीनों महिलाओं का जरूर सुराग मिलेगा. सद्दाम से मिली जानकारी के आधार पर महिलाओं के खिलाफ शिकंजा कसना आसान हो जाएगा.

Deoria Murder: 6 लोगों की हत्या से दहला देवरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य को भी मारी गोली, सीएम खुद कर रहे निगरानी

पूछताछ में सद्दाम की भूमिका और कथित प्रेमिका अनम के संबंध को भी पुलिस खंगालेगी. उमेश पाल शूटआउट केस का आरोपी सद्दाम प्रेमिका के चक्कर में पकड़ा गया था. सद्दाम पर बरेली के बिथरी चैनपुर और बारादरी थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज है. बरेली पुलिस की तरफ से सद्दाम पर एक लाख का इनाम घोषित था. सद्दाम के खिलाफ कुल छह मुकदमे दर्ज हैं. चार मुकदमे प्रयागराज के धूमनगंज थाने और दो बरेली में दर्ज हैं. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget