एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक-अशरफ हत्या मामले में तीनों शूटरों पर नहीं तय हो सके आरोप, जानें कोर्ट में क्या दी गई दलील?

Atiq-Ashraf Murder: 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या की गई थी. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शूटरों ने सरेंडर कर दिया था. आज चार्जशीट के आधार पर आरोप तय होना था.

Atiq-Ashraf Murder Case: माफिया ब्रदर्स अतीक-अशरफ की हत्या के बाद मौके से गिरफ्तार किए गए तीनों शूटरों पर आज आरोप तय नहीं हो सके. तीनों शूटर्स प्रयागराज (Prayagraj) की जिला कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे. शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या पर आरोप तय होना था. एसआईटी की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय होना था. तीनों शूटर्स की पेशी प्रतापगढ़ जिला जेल से कराई गई थी. शूटरों ने आरोप तय करने के लिए कोर्ट से मोहलत मांगी. उन्होंने कहा कि वकील पेश करने का मौका दिया जाए. दलील दी गई कि अभी तक कोई वकील कोर्ट में पेश नहीं हुआ. कोर्ट ने मोहलत की मांग मानते हुए 16 अगस्त तक शूटर्स को वकील करने का समय दिया.

माफिया ब्रदर्स अतीक-अशरफ हत्याकांड

बता दें कि शूटर्स लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण के खिलाफ एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या की गई थी. हत्याकांड को अंजाम देने के शूटरों ने सरेंडर कर दिया था. माफिया ब्रदर्स की गोली मारकर हत्या काल्विन अस्पताल ले जाते समय की गई थी. पुलिस कस्टडी में अतीक-अशरफ की हत्या से यूपी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे.

प्रतापगढ़ जिला जेल से आरोपियों की पेशी

तीनों हमलावर पत्रकार के भेष में पहले से अस्पताल पहुंचे हुए थे. मौका देखकर अतीक-अशरफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी में माफिया ब्रदर्स ने मौके पर दम तोड़ दिया. जिला अदालत ने पिछली सुनवाई में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 309 के तहत आरोपियों का वारंट बनाने का आदेश दिया था. एसआईटी के आरोपपत्र में हमलावरों को 'आक्रामक' बताया गया है. पुलिस हिरासत में सनसनीखेज वारदात के पीछे का मकसद प्रसिद्धि और पैसा कमाना था. हमलावरों का संबंध पश्चिमी यूपी और दिल्ली के गोगी और सुंदर भाटी गिरोह जैसे आपराधिक गुटों से भी जोड़ा गया है. 

Flying Kiss Row: 'अगर वो हाथ भी हिलाएंगे तो BJP के लोगों को...', फ्लाइंग किस पर राहुल गांधी के समर्थन में शिवपाल यादव

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget