एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Murder: कौन है अतीक-अशरफ अहमद के हत्याकांड का मास्टमाइंड? 50 दिन बाद भी नहीं खुले कई राज

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद और अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की हत्याकांड के 50 दिन पूरे होने के बाद भी यूपी पुलिस (UP Police) अभी तक कई सवालों के जवाब नहीं तलाश पाई है.

Atiq Ahmed Murder Case: पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की हत्या के 50 दिन पूरे हो गए हैं. हालांकि इस हत्याकांड के 50 दिन बाद भी हत्या का मोटिव यानी मकसद पुख्ता तौर पर साफ नहीं हुआ है. इस हत्याकांड के बाद से यूपी पुलिस (UP Police) लागातर सवालों के घेरे में रही है.

अतीक और अशरफ की हत्या 15 अप्रैल की रात प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में पुलिस कस्टडी में की गई थी. इनको कॉल्विन हॉस्पिटल में मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया था. इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के तीनों आरोपियों को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया. घटना स्थल पर ही शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह पकड़े गए थे.

हालांकि सूत्रों का दावा था कि अपराध की दुनिया में नाम कमाने के लिए उन्होंने यह वारदात की है. लेकिन शूटरों के इस दावे पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है. जबकि पुलिस की जांच भी अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. पुलिस तमाम दावों के बीच कई एंगल से इस हत्याकांड की जांच कर रही है. 

Azamgarh News: मैगी खा रहे थे अखिलेश यादव, तभी पहुंच गया नया नवेला 'दूल्हा', सपा अध्यक्ष से कर दी ऐसी मांग

दिए गए थे जांच के आदेश
हालांकि ये पूरा हत्याकांड पुलिस टीम और मीडिया के कैमरों के सामने अंजाम दी गई थी. इस हत्याकांड के पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए थे. उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स भी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की लगातार जांच कर रही है. 

गौरतलब है कि अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पत्रकार के रुप में आए तीन हमलावरों ने की थी. अतीक और अशरफ को पूछताछ के लिए प्रयागराज लाया गया था. इन दोनों से उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ हो रही थी. बता दें कि उमेश पाल और उनके दो गनर्स की हत्या बीते 24 फरवरी को कर दी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
जेल भेजे गए युवक की दून अस्पताल में रहस्यमयी मौत! परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
जेल भेजे गए युवक की दून अस्पताल में रहस्यमयी मौत! परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget