एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के नाम पर वकील विजय मिश्रा ने मांगी रंगदारी, जान से भी मारने की दी धमकी, केस दर्ज

Atiq Ahmed Case: यूपी के प्रयागराज में व्यवसाई सईद अहमद की दुकान से अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा के घर 120000 रुपये की प्लाई गई थी. सईद अहमद का आरोप है कि पैसा मांगने पर विजय मिश्रा ने उन्हें धमकाया.

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के वकील विजय मिश्रा (Vijay Mishra) अब मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं. विजय मिश्रा पर लगा तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. मुट्ठीगंज के प्लाई और माइका व्यवसाई ने विजय मिश्रा पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. इसे लेकर अतरसुइया थाने (Attarsuiya Police Station) में मुकदमा दर्ज हुआ है. 20 मई 2023 को अतरसुइया थाने में सईद अहमद नामक व्यक्ति ने विजय मिश्रा के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज कराया है.

सईद अहमद की दुकान से विजय मिश्रा के घर 120000 रुपये की प्लाई गई थी. सईद अहमद का आरोप है कि उधार पैसा मांगने पर विजय मिश्रा ने उन्हें धमकाया. सईद अहमद के अनुसार विजय मिश्रा ने अतीक अहमद औक उनके गुरुओं के नाम पर धमकी देते हुए 3 करोड़ की रंगदारी भी मांगी. उनका आरोप है कि अतीक अहमज ने जान से मारने की धमकी भी दी है. व्यवसाई का कहना है मेरे पास फोन रिकॉर्डिंग मौजूद है और मैं यह साबित कर सकता हूं.बरहाल मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

15 अप्रैल को हुई थी अतीक अहमद की हत्या

गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी में लिए गए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बीते 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं इस मामले में अतीक अहमद का बेटा असद अहमद एनकाउंटर में मारा गया था. इसके अलावा अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन इस समय फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

अतीक अहमद के एक और वकील हो चुके हैं गिरफ्तार

अतीक अहमद के एक और वकील सौलत हनीफ भी उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार हो चुके हैं. सौलत हनीफ 2017 में अतीक अहमद के जेल जाने के बाद से ही उसके आर्थिक मामलों को देख रहा था. उमेश पाल की हत्या की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार वकील ने कबूल किया है कि वह न केवल डॉन के पैसे के मामलों को संभालता था, बल्कि अवैध रूप से या कानूनी रूप से अर्जित धन को या तो अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन या उसके अकाउंटेंट राकेश को सौंप देता था.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी में भी चलेगा अवैध मजारों पर बुलडोजर! बीजेपी विधायक सुनील शर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र, की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget