एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में भी चलेगा अवैध मजारों पर बुलडोजर! बीजेपी विधायक सुनील शर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र, की ये मांग

Ghaziabad News: बीजेपी विधायक सुनील शर्मा का कहना है कि ये मजार जिहाद है, जिसके जरिए धीरे-धीरे सरकारी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है. ये सब सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है.

Illigal Shrine in UP: उत्तराखंड (Uttarakhand) की तरह अब उत्तर प्रदेश (UP) में भी अवैध तरीके से बनाई जा रही मजारों को हटाने की मांग तेज हो गई है. गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा से बीजेपी विधायक सुनील शर्मा (Sunil Sharma) ने इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को पत्र लिखा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मजार जिहाद के रूप में सोची समझी साजिश के तहत सरकारी भूमि पर कब्जा हो रहा है. इसके साथ ही उन्होंने राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के पास, आईटीएस और हिंडन रेलवे पुल के नीचे स्थित मजार को हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इनकी वजह से ट्रैफिक बाधित होता है.

बीजेपी विधायक सुनील कुमार शर्मा ने सीएम योगी को लिखे इस पत्र के साथ तीनों मजारों की फोटो भी भेजी है. इस चिट्टी में जिन मजारों का जिक्र किया गया है उनमें से एक मजार एनएच 58 हाईवे पर मुरादनगर से गाजियाबाद आते हुए स्थित है. ये मजार पीर बाबा सेठ पुर वाले मुरादनगर मेरठ रोड पर यह स्थित है. ये सड़क दिल्ली से हरिद्वार जाती है. बीजेपी विधायक का कहना है कि ये मजार सड़क के बीच में है इससे यातायात प्रभावित होता है. 

बीजेपी विधायक ने की अवैध मजार हटाने की मांग

दूसरी मजार हिंडन नदी से वसुंधरा की तरफ जाते हुए रास्ते में पड़ती है. इसके ऊपर रेलवे ट्रैक भी है. इस मजार पर फिरोज नाम का एक भी रहता है जो इसकी देखभाल करता है. फिरोज का कहना है कि ये मजार 40 साल पुरानी है. यहां पर गुरुवार के दिन ज्यादातर लोग आते हैं. यहां पहले चारों तरफ जंगल था, अब सड़क बन गई है. विधायक के पत्र पर फिरोज ने कहा कि रेलवे अधिकारी भी इसके बारे में जानते हैं. ये पुरानी मजार है. 

सुनील शर्मा ने जिस तीसरी मजार की तस्वीर सीएम योगी को भेजी है वो हिंडन एयरबेस वाली रोड पर दरगाह हजरत दादा पीर व हजरत मस्ताना बाबा  की दरगाह हैं जो सड़क के किनारे बनी हुई है. मुरादनगर से गाजियाबाद आते हुए फ्लाईओवर से पहले, आईटीएस कॉलेज के सामने वाली रोड पर हिंडन रेलवे पुल के नीचे अर्थला में है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

बीजेपी विधायक सुनील शर्मा का कहना है कि ये मजार जिहाद है, जिसके जरिए धीरे-धीरे सरकारी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है. ये सब सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है. इन मजारों की वजह से आए दिन कोई न कोई दुर्घटना घटित होती रहती है और ट्रैफिक की आवाजाही में भी परेशानी होती है. सुनील शर्मा ने सीएम योगी को लिखे पत्र में सरकारी जमीन से इन मजारों को हटाकर कार्रवाई की मांग की. 

दरअसल उत्तराखंड में बड़े स्तर पर सरकारी जमीन से अवैध तरीके से बनाए गए धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई की गई है. हर तरफ ऐसे अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चल रहा है और अब साहिबाबाद से बीजेपी विधायक ने पत्र लिखकर ये मामला और गरमा दिया है. आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीति और गरम हो सकती है. 

ये भी पढ़ें- Watch: बरेली में मंडप से भागा दूल्हा तो 20 km पीछा कर दुल्हन ने पकड़ा, मंदिर में रचाई शादी, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget