एक्सप्लोरर

Exclusive वक्फ संपत्तियां खरीदने-बेचने के खेल में फंसे अतीक अहमद, इमामबाड़ा ध्वस्तीकरण में माना जा रहा है मास्टरमाइंड

माफिया घोषित किये गये अतीक अहमद एक और मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं. अब वे प्रयागराज में इमामबाड़ा गिराकर कॉम्पलेक्स बनाये जाने को लेकर सीबीआई की रडार पर आ गये हैं. पढ़ें ये एक्सक्लूसिव स्टोरी.

प्रयागराज: माफिया घोषित किये गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उत्तर प्रदेश में वक़्फ़ की सम्पत्तियों को मनमाने तरीके से बेचे जाने के मामले में भी अतीक अहमद जांच एजेंसी सीबीआई के रडार पर हैं. इस मामले में सीबीआई यूपी के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी के खिलाफ दो एफआईआर पहले ही दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर चुकी है. इनमे से एक एफआईआर प्रयागराज के बहादुरगंज इलाके के इमामबाड़े की बिल्डिंग को गिराकर वहां कामर्शियल काम्प्लेक्स बनाए जाने के मामले में दर्ज है. सूत्रों के मुताबिक़ इस इमामबाड़े को गिराने और वहां कामर्शियल काम्प्लेक्स बनाए जाने का मास्टर माइंड अतीक अहमद ही है. अतीक ने ही परदे के पीछे से पूरा गेम खेला था. अतीक के रसूख के चलते ही शिया समुदाय के पुरज़ोर विरोध के बावजूद इमामबाड़े को गिराकर वहां चौंसठ दुकानों का कामर्शियल काम्प्लेक्स बना दिया गया है. कहा जाता है कि इस तोड़फोड़ में करोड़ों रुपये का खेल हुआ है.

अतीक अहमद के करीबी को बनाया गया था मुतवल्ली

प्रयागराज के बहादुरगंज इलाके की बताशा मंडी में दो सौ साल से पुराना इमामबाड़ा हैदर रज़ा स्थित है. यह शिया वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति है. इमामबाड़ा हैदर रज़ा प्रयागराज में शिया समुदाय के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है. साल 2015 में इस इमामबाड़े का मुतवल्ली अतीक अहमद के दोस्त और उनके बेहद करीबी कहे जाने वाले वकार रिज़वी को बनाया गया था. वक़ार की नियुक्ति के कुछ दिन बाद ही इमामबाड़े की बिल्डिंग को गिराया जाने लगा. लोगों ने विरोध किया तो अतीक ने आगे आकर मोर्चा संभाला था. विरोध ज़्यादा बढ़ा तो पहले यह बहानेबाजी की गई कि इमामबाड़े की बिल्डिंग जर्जर होने की वजह से उसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है. इसके बाद भी विरोध जारी रहा तो पुलिस का इस्तेमाल कर प्रदर्शन करने वालों पर लाठियां चलवाई गईं और साथ ही मुकदमा भी दर्ज हुआ. यूपी में उस वक्त अखिलेश यादव की सरकार थी और अतीक अहमद समाजवादी पार्टी में ही थे.

कहा यह जाता है कि वकार रिज़वी को अतीक अहमद के कहने पर ही प्रयागराज के इमामबाड़ा हैदर रज़ा का मुतवल्ली बनाया गया था. बहरहाल बिल्डिंग गिरने के बाद इमामबाड़े वाली जगह पर एक कामर्शियल काम्प्लेक्स बना दिया गया. चौक से सटा इलाका होने की वजह से इन दुकानों को मुंहमांगी कीमत पर व्यापारियों को दिया गया. काम्प्लेक्स की पहली मंज़िल के छोटे से हिस्से में इमामबाड़े को सीमित कर दिया गया. वसीम रिज़वी उस वक्त शिया वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन और आज़म खान विभाग के कैबिनेट मंत्री थे. इमामबाड़े को गिराकर वहां काम्प्लेक्स बनाए जाने का काम भी बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी जैन बिल्डर्स को दिया गया था. यह बिल्डर अतीक का राइट हैंड कहा जाता है. ऐसे में समझा जा सकता है कि यहां के इमामबाड़े में हुए करोड़ों के वारे न्यारे में अतीक अहमद का अहम रोल रहा है.

अतीक हैं पूरे खेल में मास्टर माइंड

प्रयागराज के शिया स्कॉलर और सोशल वर्कर शौकत भारती ने इमामबाड़े को तोड़े जाने का पुरज़ोर विरोध किया था. उन्होंने ही हर जगह इस मामले की शिकायत की थी. शिकायतों की जांच रिपोर्टों के आधार पर ही मामला कुछ दिन पहले सीबीआई को सौंपा गया. सीबीआई ने वसीम रिज़वी समेत कुछ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है. वसीम रिज़वी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है तो साथ ही जांच की जद में मास्टरमाइंड अतीक अहमद का भी आना तय है. चर्चा यह भी है कि अतीक अहमद ने अपनी करीबी वक़ार रिज़वी को एडजस्ट कराने के लिए ही इमामबाड़े के मामले में दखल दिया था और बाद में अपने करीबी बिल्डर को यहां का काम भी दिला दिया था.

आजम खां भी मुश्किल में

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ अतीक अहमद इस मामले में सीबीआई के रडार पर है. हालांकि जांच एजेंसी इस मामले में सबसे पहले शिकायतकर्ता शौकत भारती का बयान दर्ज करेगी. इसके बाद मुतवल्ली और बिल्डर से पूछताछ होगी. नामजद आरोपी वसीम रिज़वी पर शिकंजा कसा जाएगा और इसके बाद ही अहमदाबाद जेल में बंद पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद का बयान होगा. इस मामले में सीबीआई की जांच के दायरे में समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर के सांसद आज़म खान भी आ सकते हैं, क्योंकि गड़बड़ियों के वक़्त वक्त विभाग के मंत्री वह खुद ही थे. वसीम रिज़वी उन्हीं के करीबी माने जाते हैं. यही वजह है कि इस मामले को लेकर पिछले पांच सालों से लड़ाई लड़ रहे शिकायतकर्ता शौकत भारती भी परदे के पीछे से गेम खेलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

नोएडा: कुख्यात सुंदर भाटी के करीबी निजाम की 25 करोड़ की संपत्ति जब्त, धमका कर स्कैप का ठेका हथियाते थे

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget