एक्सप्लोरर

कुपवाड़ा में शहीद हुआ गाजीपुर का लाल...गांववाले बोले--पाकिस्तान से बदला लो सरकार

श्रीनगर में बीते 24 घंटे में आतंकी हमले बढ़े हैं। सोमवार को कुपवाड़ा में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया गया। इस हमले में यूपी के गाजीपुर का जवान अश्विनी शहीद हो गये

गाजीपुर, एबीपी गंगा। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा जिले के काजियाबाद इलाके में सोमवार की शाम आतंकियों ने पेट्रोलिंग कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर हमला बोल दिया। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवान अश्वनी कुमार यादव समेत 3 जवान शहीद हो गए। बता दें कि अश्वनी कुमार यादव गाजीपुर के नोनहरा थाना इलाके चक दाऊद उर्फ बभनौली गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी कल शाम परिजनों को हुई तो परिवार समेत पूरे इलाके में कोहराम मच गया। शहीद अश्वनी की पत्नी और बेटी ने बताया कि वो बेटी को डॉक्टर बनना चाहते थे। बेटी ने भी कहा कि पापा डॉक्टर बनाना चाहते थे और ये भी बोल कर गए थे कि जब वापस आएंगे तो साइकिल खरीदेंगे। शहीद के एक बेटी और एक बेटे के साथ दो भाई भी हैं जो घर पर खेती के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

बेटी को डॉक्टर बनाना चाहते थे

जनपद गाजीपुर के नोनहरा थाना के बभनौली गांव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान अश्वनी कुमार यादव जो 2005 में इलाहाबाद के फाफामऊ में भर्ती हुए थे कल देर शाम जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी हमले में शहीद होने की खबर जब घर आई तब परिवार में मातम छा गया। उस सूचना के बाद से ही पत्नी आंसू बेसुध पड़ी हुई है और वह बस एक ही बात कह रही है इसको ही मेरे पति को वापस लाएं जब हमने उनसे कुछ बात करने की कोशिश की उन्होंने बताया कि घटना के 2 घंटे पहले उनसे बात हुई थी और उन्होंने ड्यूटी खत्म होने की बात कही थी साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा था कि छुट्टी पर जब आएंगे तब बेटी के लिए साइकिल खरीदकर देंगे और वह अपनी बेटी को डॉक्टर बनाना चाह रहे थे। उनकी ख्वाहिश थी कि बेटी के नाम के साथ उनका भी नाम जुड़े वहीं उनके भाइयों ने बताया कि भैया की अंतिम इच्छा बेटी को डॉक्टर बनाना था। इसलिए हम सरकार से चाहेंगे क्यों हमारे भाई की इस इच्छा को जरूर पूरा करें और अगर हमें भी मौका मिला तो हम भी देश सेवा के लिए जाएंगे।

पाक से बदल ले सरकार

यही नहीं शहीद अश्विनी के साथ ही भर्ती होने गए उनके दोस्त ने भी उनके व्यवहार के बारे में बताया कि हम और अश्वनी साथ में ही भर्ती होने गए थे लेकिन मैं मेरिट में छंटनी की वजह से वापस हो गया था। उन्होंने बताया कि अश्वनी बहुत ही बढ़िया स्वभाव के थे और गांव में आकर यहां के युवाओं को भर्ती के लिए प्रेरित करते थे। जिन युवाओं के पास पैसे की कमी होती थी उन्हें अपने पास से पैसा देकर उन्हें भर्ती का फॉर्म लेकर आते थे। जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव ने बताया कि अश्वनी के शहीद होने से हमारे क्षेत्र को बहुत ही नुकसान हुआ है और हम चाहेंगे कि सरकार पाकिस्तान से इसका बदला जरुर ले।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

28 साल की तपस्या, 6.5 साल की जिम्मेदारी, चढ़ावा चोरी, 79 की उम्र में चंपत राय की अयोध्या से विदाई
28 साल की तपस्या, 6.5 साल की जिम्मेदारी, चढ़ावा चोरी, 79 की उम्र में चंपत राय की अयोध्या से विदाई
राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी मिलते ही कृष्ण मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'कहीं न कहीं...'
राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी मिलते ही कृष्ण मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'कहीं न कहीं कमी रह गई'
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम
इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget