एक्सप्लोरर

Asad Ahmed Encounter: असद अहमद के साथ मारे गए शूटर गुलाम के जनाजे में शामिल नहीं होगा परिवार, मां-भाई का शव लेने से इनकार

Asad Ahmed News: असद का शव लेने के लिए उसके एक मामा भी झांसी जाएंगें. उसके शव को झांसी से प्रयागराज लाया जाएगा और वहीं उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Asad Ahmed Encounter: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर के बाद उनकी सास और ससुर झांसी जाएंगें. यहां से वे पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अतीक अहमद के बेटे असद का शव लेंगे. असद का शव लेने के लिए उसके एक मामा भी झांसी जाएंगें. उसके शव को झांसी से प्रयागराज लाया जाएगा और वहीं उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं इस एनकाउंटर में मारे गए शूटर गुलाम मोहम्मद का शव लेने से उनकी मां ने इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे गुलाम का चेहरा भी नहीं देखेंगी. गुलाम के भाई राहिल हसन और उनका परिवार भी ना तो  शव लेने जाएगा और ना ही अंतिम संस्कार में शामिल होगा. शूटर गुलाम की पत्नी और ससुराल को लोग उसका शव लेने झांसी जा सकते हैं. हालांकि वे लोग अभी तक किसी के संपर्क में नहीं हैं.

असद के साथ था शूटर गुलाम

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झांसी में अतीक अहमद के फरार बेटे असद अहमद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. असद के साथ शूटर गुलाम मोहम्मद को भी एसटीएफ ने मार गिराया. एसटीएफ को असद के झांसी में होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम उसकी तलाश में झांसी पहुंची. एसटीएफ की टीम जब असद की घेराबंदी कर रही थी, उस समय उसके साथ शूटर गुलाम मोहम्मद भी मौजूद था. शूटर गुलाम भी उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था. गुलाम अतीक अहमद का बेहद करीबी था और अतीक के कई काले कारनामों में शामिल भी रहा है.

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल गुलाम के कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये थे, जिसके बाद पुलिस ने उसकी छानबीन तेज कर दी थी. इनके ऊपर पुलिस की ओर से 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पिछले दिनों यूपी एसटीएफ इनकी तलाश में दिल्ली भी पहुंची थी, जिसके बाद उनकी लोकेशन झांसी में होने की सूचना मिली थी.

ये भी पढ़ें: Asad Ahmed Encounter: बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुनकर कोर्ट रूम में रोया अतीक, गश खाकर गिरा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget