एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: उत्तर प्रदेश में शादी-समारोहों पर फिर पाबंदी, शामिल हो सकेंगे सिर्फ 100 लोग

लखनऊ में बढ़ते मामलों के पीछे सोशल डिस्टेंसिंग की कमी को बड़ा कारण बताया गया है. अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों के एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अभिषेक शुक्ला ने कहा, "लोगों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना बंद कर दिया है. बाजारों में तो शायद ही कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है.

लखनऊ: बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शादियों और अन्य सामाजिक समारोहों में 100 मेहमानों की सीमा को फिर से लागू करने का फैसला किया है. राज्य सरकार ने 15 अक्टूबर को उचित सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ शादी और अन्य समारोहों में 200 मेहमानों के शामिल होने की अनुमति दी थी, लेकिन हाल-फिलहाल के त्योहारी सीजन के बाद कोविड के मामलों में फिर से बढ़ोतरी हुई है.

सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शनिवार रात को सभी जिलाधिकारियों को शादी और अन्य कार्यक्रमों में 100 मेहमानों के प्रवेश सीमा को सुनिश्चित करने के लिए कहा. राज्य का गृह विभाग रविवार को इस संबंध में एक औपचारिक आदेश जारी करेगा. गौतमबुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में पहले ही आदेश जारी कर दिया था.

वहीं राज्य सरकार ने दिल्ली में बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी-दिल्ली सीमा पर रैंडम टेस्ट करना शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री ने कोविड को नियंत्रित करने के लिए इसके प्रसार की जांच करने के लिए अधिकारियों को ट्रेसिंग, टेस्ट और इलाज का निर्देश दिया है.

यूपी में कोविड-19 मामले 5 लाख के पार उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में मेरठ सबसे आगे है. मेरठ में पिछले 15 दिनों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में 126 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पल्मोनरी क्रिटिकल केयर मेडिसिन विंग में विभाग के प्रमुख डॉ. वेद प्रकाश ने कहा, "मेरठ एक ऐसा शहर है, जहां बड़ी संख्या में बाहर के लोग आते-जाते हैं, खासकर दिल्ली से. हम यात्रा पैटर्न का अध्ययन कर रहे हैं, जो मामले बढ़ने का एक कारण हो सकता है. जल्द ही मेरठ के लिए एक नई रणनीति तैयार करनी होगी."

वहीं मामलों में बढ़ोतरी वाले अन्य जिलों में लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद शामिल हैं. साथ ही राज्य में कोविड रोगियों की मृत्यु संख्या में भी इजाफा हुआ है. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर करीब 23 हजार हो गई.

वहीं लखनऊ में बढ़ते मामलों के पीछे सोशल डिस्टेंसिंग की कमी को बड़ा कारण बताया गया है. अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों के एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अभिषेक शुक्ला ने कहा, "लोगों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना बंद कर दिया है. बाजारों में तो शायद ही कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है."

ये भी पढ़ें- कोरोना संकट: देश में 24 घंटे में आए 45 हजार नए केस, 43 हजार लोग ठीक हुए, 501 संक्रमितों की मौत

नगरोटा केस: जम्मू के पुलवामा से जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी गिरफ्तार, चार संदिग्धों से पूछताछ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget