एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: देश में 24 घंटे में आए 45 हजार नए केस, 43 हजार लोग ठीक हुए, 501 संक्रमितों की मौत

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. बीते दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले अमेरिका के बाद भारत में आए हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है. देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 91 लाख तक पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 45,209 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 501 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 43,493 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में पांचवे नंबर पर है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 90 लाख 95 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 33 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 40 हजार हो गए. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 1215 बढ़ गई. अब तक कुल 85 लाख 21 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 43,493  मरीज कोरोना से ठीक हुए.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 21 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 17 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से करीब 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है.

मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.47 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.70 फीसदी है. एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में अबतक सवा करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 1.67 लाख नए केस आए, 1457 मरीजों की मौत

कोरोना संकट: महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में नाइट कर्फ्यू, मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, युद्ध की वजह से एयरपोर्ट पर थमे खाड़ी देशों के विमान, कई उड़ानें प्रभावित
हैदराबाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, एयरपोर्ट पर थमे खाड़ी देशों के विमान, कई उड़ानें प्रभावित
जिंदगी न मिलेगी दोबारा... दोस्त की अंतिम यात्रा में ACP का भावुक संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
जिंदगी न मिलेगी दोबारा... दोस्त की अंतिम यात्रा में ACP का भावुक संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
Raisina Dialogue 2026: समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई पूरी बात
समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई पूरी बात
Telangana Accident: तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टिपर लॉरी की टक्कर से दो कॉलेज छात्रों की मौत
तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टिपर लॉरी की टक्कर से दो कॉलेज छात्रों की मौत

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Dhurandhar 2 Trailer Celebs Review: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर से इम्प्रेस हुए बॉलीवुड सेलेब्स, आलिया भट्ट से ऋतिक रोशन तक ने कर डाली तारीफ
'धुरंधर 2' के ट्रेलर से इम्प्रेस हुए बॉलीवुड सेलेब्स, आलिया से ऋतिक तक ने तारीफ में की पोस्ट
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट; देखें वीडियो 
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
Embed widget