एक्सप्लोरर

अरुण जेटली की तबीयत खराब, आडवाणी, नकवी ने एम्स पहुंचकर जाना हाल

बीजेपी नेता अरुण जेटली की तबीयत अभी भी खराब है। जेटली को एम्स में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने और बेचैनी महसूस होने के बाद नौ अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नई दिल्ली, एजेंसी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। एम्स में भर्ती जेटली की तबीयत अभी भी खराब है। बीजेपी समेत कई दलों के नेता जेटली का हाल-चाल जानने एम्स पहुंच रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित सहित कई अन्य नेता पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सोमवार को एम्स पहुंचे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भी एम्स पहुंचकर जेटली की सेहत की जानकारी ली।

बतादें कि 66 वर्षीय जेटली को एम्स में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने और बेचैनी महसूस होने के बाद नौ अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, एम्स ने उनके स्वास्थ्य के बारे में 10 अगस्त से कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए हाल के दिनों में कई बड़े नेताओं ने अस्पताल का दौरा किया।

सूत्रों ने रविवार को बताया कि जेटली को एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सिजनेशन (ईसीएमओ) पर रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। जेटली की कुशलक्षेम जानने के लिए आज एम्स पहुंचे आडवाणी के साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी भी थीं।

बतादें कि पेशे से वकील जेटली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में उनकी कैबिनेट का महत्वपूर्ण हिस्सा थे। उनके पास वित्त और रक्षा मंत्रालय का प्रभार था और सरकार के लिए वह संकटमोचक की भूमिका में रहे। खराब स्वास्थ्य के कारण जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। पिछले साल 14 मई को एम्स में उनके गुर्दे का प्रतिरोपण हुआ था। उस समय रेल मंत्री पीयूष गोयल को उनके वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी थी। पिछले साल अप्रैल की शुरुआत से ही वह कार्यालय नहीं आ रहे थे । वह 23 अगस्त 2018 को वित्त मंत्रालय आए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मतभेद और गुटबाजी से नेताओं को दूर...', मिशन-27 को लेकर नितिन नवीन और बीएल संतोष का खास मैसेज
'मतभेद और गुटबाजी से नेताओं को दूर...', मिशन-27 को लेकर नितिन नवीन और बीएल संतोष का खास मैसेज
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिशन-27 के लिए बनाई रणनीति, सहयोगी दलों के साथ की अहम बैठक
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिशन-27 के लिए बनाई रणनीति, सहयोगी दलों के साथ की अहम बैठक
उत्तराखंड में CM धामी के 5 साल पूरे, दमदार नेतृत्व और प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास
उत्तराखंड में CM धामी के 5 साल पूरे, दमदार नेतृत्व और प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास
6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्या होगा? संघ और विहिप पर क्यों टिकी हैं निगाहें
6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्या होगा? संघ और विहिप पर क्यों टिकी हैं निगाहें

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget