एक्सप्लोरर

टीम इंडिया की इस स्टार खिलाड़ी की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, CM योगी से लगाई न्याय की गुहार

Cricketer Poonam Yadav News: भारतीय महिला क्रिकेटर खिलाड़ी पूनम यादव की जमीन पर भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है. जिसके बाद उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है और बीजेपी सांसद ने उनसे मुलाकात की है.

Arjun Award Cricketer Poonam Yadav News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पूनम यादव ने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप लगाया है. भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम यादव वर्तमान में रेलवे टीम की कप्तान है और न्याय की गुहार लगा रही हैं. क्रिकेटर पूनम यादव की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर पड़ी और कब्जा कर लिया, जिसकी शिकायत पूनम यादव के परिजनों ने अधिकारियों से की पर अभी तक कोई निर्णायक फैसला नहीं हुआ.

क्रिकेटर पूनम यादव के परिजन लगातार चक्कर लगा रहे हैं पर अपनी ही जमीन पर काबिज नहीं हो रहे हैं. दरअसल पूनम यादव ने अपनी मेहनत की कमाई से आगरा के कुंडल क्षेत्र में करीब 2 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी और जमीन की रजिस्ट्री करा कर दाखिल खारिज भी करा लिया, खरीदी गई जमीन पर पूनम यादव ने कब्जा ले लिया और अपना गेट लगा दिया पर भूमाफियाओं ने जमीन के गेट का ताला दौड़ कर अपना ताला लगा दिया, जिसकी शिकायत पर कब्जा वापस मिल गया पर फिर परेशानी सामने आने लगी और एक नोटिस चस्पा कर दिया गया. पूनम यादव के परिजनों ने अधिकारियों से शिकायत की पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है. अब क्रिकेटर पूनम यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगा रही हैं. 

सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार 

क्रिकेटर पूनम यादव ने कहा कि मैंने मेहनत की कमाई से जमीन खरीदी थी. मैंने अपने जीवन में काफी कड़ी मेहनत की है और उन पैसो से कुंडोल क्षेत्र में जमीन खरीदी थी पर उस पर अवैध कब्जा हो रहा है, जबकि मैंने उसकी रजिस्ट्री कराई, लेखपाल से दाखिल खारिज कराया. उसके बाद जमीन पर कब्जा लिया और अपना गेट लगा दिया पर मेरी जमीन पर लगे गेट को तोड़ कर उन लोगों ने अपना गेट लगा दिया. मुझे न्याय चाहिए मेरी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. मेरा परिवार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. मैने देखा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ मदद करते हैं मुझे भी उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा, मेरी मेहनत की कमाई से जमीन खरीदी है.

पूनव यादव से मिलने पहुंचे बीजेपी सांसद 

इस मामले को प्रकाश में आने पर फतेहपुरी सीकरी से बीजेपी सांसद और प्रत्याशी राजकुमार चाहर पूनम यादव के घर मिलने पहुंचे और इस दौरान कहा कि पूनम यादव आगरा का गौरव हैं. अपनी कड़ी मेहनत की कमाई से जमीन खरीदी थीं, जिस पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा. मैंने जिलाधिकारी से बात की है वो खुद इस मामले को देखने और भू माफियाओं पर कार्रवाई करेंगे. अगर कोई तहसील का भी अधिकारी इस मामले में मिला हुआ है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें: 'देश समझदार है...हम पप्पू मेकिंग नहीं', एग्जिट पोल पर मुलायम की बहू अपर्णा यादव की प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget