एक्सप्लोरर

'देश समझदार है...हम पप्पू मेकिंग नहीं', एग्जिट पोल पर मुलायम की बहू अपर्णा यादव की प्रतिक्रिया

UP Lok Sabha Election Exit Poll 2024: यूपी की 80 सीटों पर मतदान हो चुका है. लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं, जिस पर बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

UP Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: यूपी की लोकसभा के लिए वोटिंग पूरी हो गई है. अंतिम फेज का मतदान 1 जून को संपन्न हुआ. यहां की 80 सीटों के लिए सात चरण में मतदान हुए. अब सबकी निगाहें दो दिन बाद चार जून को आने वाले परिणाम पर है. हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. सभी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक फिर से मोदी सरकार आ रही है, लेकिन एनडीए 400 पार जाती नहीं दिख रही है. अब एग्जिट पोल को लेकर बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने कहा, "4 जून को नतीजे आएंगे और बीजेपी की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने विजन के साथ और नीतिगत तरीके से काम किया है कि सबका साथ, सबका विकास. जनता समझ चुकी है कि बीजेपी संविधान को बचाने का काम करती है."

अपर्णा यादव ने कहा कि बीजेपी का एग्जिट पोल पीएम मोदी के विजन पर है, 4 जून को रियल पोल आ जाएंगे. इसके साथ ही अपर्णा यादव ने कहा कि हम कोई पप्पू मेकिंग पर नहीं है, देश समझदार है और सभी को पता है कौन क्या है. हम लोग कई बेवकूफ बनाने वाले लोगों में नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण और सविंधान बदलने पर कहा कि यह विपक्ष की निचले स्तर की बात. बीजेपी संविधान की पुरोधा रही है और हमने संविधान की रक्षा की है, हमारी इसे बदलने की कोई मंशा नहीं है.

अपर्णा का अखिलेश यादव पर हमला 

अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी यानी यादव परिवार की छोटी बहू हैं. चुनाव के दौरान अपर्णा काफी चर्चा में थीं. उन्होंने सपा को लेकर कई सारे सवाल खड़े किए थे. साथ ही आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार भी किया था. उससे पहले ये कयास लगाया जा रहा था कि वो सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव यानी अपनी देवरानी के खिलाफ मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव के कन्नौज सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने पर भी हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि "लोग भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताने का मन बना चुके हैं. जहां तक समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन की बात है तो इनके बड़े नेताओं ने अब चुनावी मैदान में उतरने का तय किया है क्योंकि उन्हें PM मोदी से डर हैं इसलिए वे अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतार रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: अफजाल अंसारी को योगी के मंत्री के लिए है हमदर्दी, चुनाव में राम मंदिर फैक्टर का भी दिया जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget