एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में आर्किटेक्‍चर छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव के बाद फोर्स तैनात

UP News: गोरखपुर के सिकरीगंज थानाक्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में आर्किटेक्‍चर छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Gorakhpur News: गोरखपुर में सोमवार देर शाम रंजिशन आर्किटेक्‍चर छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. सोमवार की शाम गांव में विवाद के बाद चाचा का हाथ टूटने की सूचना के बाद आर्किटेक्टचर छात्र शहर से गांव में चाचा को देखने के लिए गया था. इसी बीच पड़ोस के रहने वाले दबंगों ने पहले उसके साथ मारपीट की और गोली मारने के बाद फरार हो गए. छात्र को गोली लगने के बाद सीएचसी और फिर जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

गोरखपुर के सिकरीगंज थानाक्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में दबंगों ने रंजिशन विनोद चौधरी के साथ मारपीट कर उनका हाथ तोड़ दिया. विनोद के भाई दीपू चौधरी मुंबई में रहते हैं. उनके परिवार की पड़ोस में रहने वाले बृजेश त्रिपाठी से रंजिश है. बृजेश के ऊपर कई मुकदमे भी दर्ज हैं. दीपू सोमवार को गांव पहुंचे, तो भाई विनोद बारीपुर बाजार में सामान लेने के लिए चला गया. इसी दौरान लौटते समय बृजेश त्रिपाठी और उसके साथियों के साथ परिवार के लोगों ने विनोद को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की. इस मारपीट में विनोद का हाथ टूट गया.

बच्चों के खेलने को लेकर था विवाद
इधर, चाचा का हाथ टूटने की सूचना और पिता दीपू चौधरी के मुंबई से आने की खबर के बाद 24 वर्षीय आदेश चौधरी गोरखपुर के तारामंडल से रूम बंद कर गांव के लिए निकल लिया. वो गांव पहुंचा, तो वहां 8.30 बजे चाचा से मिलने के बाद पड़ोस में रहने वाले संतोष तिवारी के घर कीर्तन में शामिल होने के लिए चला गया. यहीं पर पहुंचे आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की. इसी दौरान उसे दो गोली मार दी गई. आदेश को सीएचसी ले जाया गया. जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. यहां पर चिकित्सकों ने उसे देर रात मृत घोषित कर दिया. 

आदेश की मौत की खबर गांव पहुंचने के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि गांव में दोनों परिवार के घर के पीछे एक पोखरा है. ये गर्मी के दिनों में सूख जाता है. इसी पोखरे में चार साल पहले बच्‍चों के खेलने के विवाद के बाद बड़ों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद से ही दोनों परिवार के बीच रंजिश चलती है.

पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी
गोरखपुर के एसपी साउथ जितेन्‍द्र कुमार ने बताया कि सोमवार शाम 7.30 बजे पुलिस को मारपीट की सूचना मिली. इस घटना में दीपू चौधरी ने बताया कि उनके पुत्र 24 वर्षीय आदेश चौधरी को बृजेश त्रिपाठी ने गोली मार दी है. उसके पैर और हाथ में गोली लगी है. सीएचसी पर उसे इलाज के लिए ले जाया गया. वहां से जिला चिकित्सालय भेजा गया. जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है. जल्‍द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat: विनेश फोगाट के फाइनल में जाने पर अखिलेश यादव बोले- 'यह जीत सिर्फ उनके खेल की जीत नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget