एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीन पर अखिलेश यादव का यू टर्न, अपर्णा यादव ने कही बड़ी बात 

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर यूपी में सियासत जारी है. इस बीच अपर्णा यादव ने कहा है कि मैंने हमेशा टीकाकरण का समर्थन किया है, और मैं इसकी सराहना करती हूं कि भैया (अखिलेश यादव) ने भी इसका समर्थन किया है. 

लखनऊ: यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जारी सियासत के बीच मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का बड़ा बयान सामने आया है. अपर्णा यादव ने कहा है कि मैंने हमेशा टीकाकरण का समर्थन किया है, और मैं इसकी सराहना करती हूं कि भैया (अखिलेश यादव) ने भी इसका समर्थन किया है. कभी नहीं से देर बेहतर...इसे सकारात्मक रूप में देखा जाना चाहिए और राजनीति नहीं होनी चाहिए.

बता दें कि, समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव कोरोना वैक्सीन की पहली डोज पहले ही लगवा चुकी हैं. अपर्णा यादव ने लोगों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील की थी. 

बदल गए अखिलेश के सुर 
बता दें कि, सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कोरोना का टीका लगवाने का एलान किया है. कोरोना टीके को बीजेपी की वैक्सीन बताकर इसे ना लगवाने का एलान करने वाले अखिलेश यादव के सुर अब बदल गए हैं. अब अखिलेश ने ट्वीट कर कहा है कि हम भी टीका लगवाएंगे. सोमवार को ही उनके पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कोरोना का टीका लगवाया था. मुलायम के टीका लगवाने के बाद अब अखिलेश ने भी वैक्सीन लगवाने की घोषणा की है.

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कहा कि, "जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी. हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं."

बीजेपी ने कसा तंज
गौरतलब है कि, मुलायम के वैक्सीन लगवाने के बाद बीजेपी नेताओं ने अखिलेश पर तंज कसा था. यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि मुलायम सिंह यादव ने अपने लड़के के विचारों से अलग होकर अपने विचार से ये वैक्सीन लगवाई है ये अच्छी बात है. अब उन्हें अपने परिवार के लोगों को भी ये वैक्सीन लगवानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: 

UP Unlock Guidelines: यूपी के सभी जिलों से हटा कोरोना कर्फ्यू, जानें- क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget