एक्सप्लोरर

अनुज प्रताप सिंह एनकाउंटर मामले में नया मोड़, DM ने लिया बड़ा फैसला

Anuj Pratap Singh Encounter: सुल्तानपुर डकैती के आरोपी अनुज प्रताप सिंह का उन्नाव में 23 सितंबर को एनकाउंटर हुआ था. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनुज प्रताप सिंह एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए हैं.

Sultanpur Robbery Case: सुल्तानपुर डकैती मामले के दूसरे आरोपी को उन्नाव जिले में तड़के मुठभेड़ में मार गिराया था. अब अनुज प्रताप सिंह एनकाउंटर मामले में नया मोड़ सामने आया है, अनुज प्रताप सिंह एनकाउंटर मामले की जांच होगी. डीएम गौरांग राठी ने एनकाउंटर के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं, DM ने सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज को जांच अधिकारी बनाया है और 15 दिन में एनकाउंटर मामले की मजिस्ट्रेटी जांच पूरी होगी. 

बता दें कि सुल्तानपुर डकैती के आरोपी अनुज प्रताप सिंह का उन्नाव में 23 सितंबर को एनकाउंटर हुआ था. सुल्तानपुर डकैती कांड के आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश अनुज प्रताप सिंह 23 सितंबर की रात यूपी एसटीएफ ने उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के कोलुहागाडा के पास हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था. सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के मुताबिक अनुज प्रताप सिंह 28 अगस्त को सुलतानपुर के ठठेरी बाजार में भरत सोनी के यहां हुई डकैती को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों की टीम में शामिल था.

अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई- अनुज के पिता

वहीं अधिकारियों के अनुसार, अनुज प्रताप सिंह का शव सोमवार रात उनके पैतृक गांव अमेठी जिले के जनापुर लाया गया और मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था. तनाव के बीच इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी और अंतिम संस्कार पास के एक बाग में हुआ, जहां उसके पिता धर्मराज सिंह ने उसे मुखाग्नि दी. वहीं बेटे के मुठभेड़ में मारे जाने से दुखी पिता ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था, "अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई, एक ठाकुर का एनकाउंटर हो गया." 

अचलगंज में ट्रेस हुई थी लोकेशन 

सुल्तानपुर में सर्राफा व्यापारी की दुकान पर डकैती मामले के आरोपी मंगेश यादव और अनुज प्रताप सिंह को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. यूपी पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी. हालांकि बाद में यूपी एसटीएफ ने उन्नाव के अचलगंज में उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया.

(पीटीआई भाषा इनपुट के साथ)

Pilibhit Tiger Reserve: पीलीभीत में 10 लोगों को अपना शिकार बना चुका बाघ, तेज आवाज का नहीं हो रहा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget