एक्सप्लोरर

AMU चुनाव: फाइनल स्पीच में गाजा, ईरान और सूडान का जिक्र, छात्र की स्पीच वायरल

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 8 साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव से पहले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने अपनी फाइनल स्पीच में गाजा, फिलिस्तीन, ईरान और सूडान का मुद्दा उठाते हुए छात्रों के सामने अपील की.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. करीब 8 साल बाद हो रहे चुनाव में प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. चुनाव से पहले आयोजित फाइनल स्पीच में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने छात्रों के सामने अपनी बात रखी और उन्हें अपने पक्ष में वोट देने के लिए आकर्षित करने की कोशिश की. इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नोमान अशरफ की स्पीच चर्चा का विषय रही.

नोमान अशरफ ने अपनी फाइनल स्पीच में विश्वविद्यालय के मुद्दों के साथ अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी बात की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "ऐ फलस्तीन के लोगों! ऐ ईरान, सूडान के लोगों! तुम्हारे लिए मेरा दिल धड़कता है. तुम्हारे लिए मेरा दिल तड़पता है. घबराने की जरूरत नहीं है. उम्मत-ए-मुस्लिमा तुम्हारे साथ खड़ी है. हर तारीखी के बाद, अंधेरे के बाद सुबह होनी है. अबीनों का लश्कर आएगा. तुम्हारी फतह होगी. अल्लाह तुम्हें बचाएगा. इंशा अल्लाह तबाराक अल्लाह तुम फुरूल होंगे, कामयाब होंगे. इंशा अल्लाह तबाराक तआला."

मायावती ने 75 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक, बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग

8 साल बाद हो रहा छात्रसंघ चुनाव

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में करीब 8 साल के लंबे अंतराल के बाद छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में छात्रों के बीच चुनाव को लेकर खासा उत्साह है. विश्वविद्यालय में फाइनल स्पीच की भी अपनी एक अलग परंपरा रही है.

माना जाता है कि जिस प्रत्याशी की स्पीच दमदार और प्रभावशाली होती है, उसे चुनाव में जीत का मजबूत दावेदार माना जाता है. यही वजह है कि सभी उम्मीदवारों ने अपनी बात रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

CM योगी बोले- 'संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना कांग्रेस की प्रवृत्ति'

अध्यक्ष पद पर 9 उम्मीदवार मैदान में

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए 7 और सचिव पद के लिए 3 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसके अलावा कैबिनेट सदस्य के पदों के लिए 46 उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के योग्य पाया गया है.

अब सभी की नजरें मतदान और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं. खास बात यह होगी कि फाइनल स्पीच में छात्रों को प्रभावित करने वाले प्रत्याशियों में से किसे वोट के रूप में समर्थन मिलता है.

About the author पंकज यादव

पंकज यादव, ABP News में स्टेट कंसल्टेंट्स टीम में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने Live Today News Channel, Inshorts News App और Dainik Bhaskar Digital जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, न्यूज राइटिंग और वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े अनुभव हासिल किए.

पंकज की प्रमुख पत्रकारिता रुचि राजनीति, सरकार और प्रशासन, उत्तर प्रदेश से जुड़े राजनीतिक मुद्दों, खेल और फीचर लेखन में रही है. उन्हें राजनीतिक घटनाक्रमों और सामाजिक विषयों को समझने और उन्हें सरल और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में विशेष रुचि है. लखनऊ और उत्तर प्रदेश से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर भी उन्होंने काम किया है.

पंकज ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पंकज से पत्रकारिता और पेशेवर संपर्क के लिए उनके X प्रोफाइल @pankajyadav1520 के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दसवें दीपोत्सव में रामनगरी के 500 वर्षों का इतिहास होगा जीवंत
दसवें दीपोत्सव में रामनगरी के 500 वर्षों का इतिहास होगा जीवंत
यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम
यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम
सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम
यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Google Maps: बिना बताए गूगल मैप्स कैसे पता कर लेता है ट्रैफिक जाम, कौन देता है जानकारी?
बिना बताए गूगल मैप्स कैसे पता कर लेता है ट्रैफिक जाम, कौन देता है जानकारी?
मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता, बिना हाल पूछे निकल पड़ा मालिक
मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता, बिना हाल पूछे निकल पड़ा मालिक
Embed widget