एक्सप्लोरर

AMU के हॉस्टल में छात्र की मौत, रूम में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

UP News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मोहम्मद शाकिर नाम के छात्र ने खुदकुशी कर ली. मृतक छात्र एएमयू में मास्टर डिग्री का छात्र था. खुदकुशी की इस घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है.

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के आफताब हॉल के मुमताज हॉस्टल में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां के एक छात्र की बह रस्सी के फंदे पर लटका हुआ देख हड़कंप मच गया. हालांकि, पुलिस और एएमयू प्रशासन की ओर से अभी तक खुदकुशी की पुष्टि या किसी अन्य कारण की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

घटना की सूचना को लेकर बताया गया है कि, मृतक छात्र का नाम मोहम्मद शाकिर है, जो मोहम्मद जाहिद के पुत्र थे और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निवासी थे. मृतक छात्र एएमयू में मास्टर डिग्री का छात्र था. यह दुखद घटना तब सामने आई जब हॉस्टल में मरम्मत के काम के लिए आए मजदूरों ने सुबह लगभग 9:20 बजे उसकी बॉडी को फंदे से लटका देखा.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मजदूरों ने जैसे ही यह दृश्य देखा, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी. इसके बाद एएमयू की प्रॉक्टोरियल टीम और पुलिस मौके पर पहुंची. घटना स्थल को लेकर जांच शुरू की गई और शव को नीचे उतारा गया. घटना स्थल की प्रारंभिक जांच के बाद, स्थानीय लोग इसे खुदकुशी मान रहे हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. 

मोहम्मद शाकिर को उनके साथी छात्रों और दोस्तों के बीच एक शांत और अध्ययनशील छात्र के रूप में जाना जाता था. वह मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा था और मुमताज हॉस्टल में रह रहा था. घटना के बाद से ही हॉस्टल में सन्नाटा पसरा हुआ है. इस घटना से साथी छात्र बेहद आहत हैं.

विश्वविद्यालय में शोक की लहर
इस घटना के बाद एएमयू परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र की असमय मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा. इसके अलावा, यदि खुदकुशी की पुष्टि होती है, तो यह जानने की कोशिश की जाएगी कि छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया? 

खुदकुशी की इस घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन छात्रों के बीच तनाव, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, और अकादमिक दबाव जैसे कारणों पर चर्चा हो रही है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव या समस्या का सामना कर रहे हैं तो परामर्श केंद्रों से संपर्क करें.

AMU प्रशासन ने क्या बोला?
पूरे मामले पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रौक्टर वसीम अली के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि, छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस और सपा दोनों BJP की B टीम हैं', मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान से मची खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget