एक्सप्लोरर

AMU में होली खेलने को लेकर दो गुटों में झड़प, कई छात्रों पर गंभीर धाराओं में FIR, गिरफ्तारी की मांग

UP News: एएमयू में होली खेलने को लेकर विवाद के बाद दो गुटों में झड़प हो गई थी. वहीं पुलिस ने इस मामले में कई छात्रों के ऊपर गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया था. वहीं छात्रों ने इसका विरोध भी किया था.

Aligarh News: बुधवार को 20 मार्च के दिन होली की परमिशन न मिलने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों के द्वारा होली खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई. मामला हिंदूवादी नेताओं तक पहुंचा तो मामले ने तूल पकड़ लिया, एक पक्ष की ओर से दी गई. तहरीर के आधार पर दर्जनों छात्रों पर गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया गया. 

हिंदूवादी नेताओं के द्वारा थाना सिविल लाइन का घेराव करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की मांग की गई. मामला बुधवार से शुरू हुआ और मामले में बृहस्पतिवार को और भी ज्यादा तूल मिल गया. जब हिंदूवादी नेताओं के द्वारा थाने का घेराव किया तो उसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी छात्रों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

पुलिस के द्वारा तोड़फोड़ की गई
एएमयू के छात्र नेताओं का आरोप है कुछ छात्रों के घर पर पहुंचकर पुलिस के द्वारा तोड़फोड़ की गई. जबकि जिन छात्र नेताओं पर आरोप लगे है. वह सरासर गलत है. पुलिस के द्वारा लिए गए कड़े रुख के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बाबे सैय्यद गेट को बंद करने की चेतावनी दी थी. 

छात्रों द्वारा शुक्रवार को भारी मात्रा में बाबे सैयद गेट पर जुमे की नमाज पढ़ी गई. नमाज के बाद देश की अमन चैन शांति की दुआ करते हुए फिलिस्तीन में मुसलमान की सुरक्षा की दुआ की गई. उसके बाद दर्जनों छात्रों के द्वारा धार्मिक नारेबाजी करते हुए छात्रों के ऊपर दर्ज हुए मुकदमे को वापस करने की प्रशासन से मांग की गई. मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों की देखरेख में एएमयू के छात्र व प्रॉक्टर टीम एसएसपी से मिलने पहुंची. एसएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.

विकास यादव के बयान ने बदली फिजा
इस मामले में दूसरा रंग जब आ गया तब एएमयू के ही छात्र नेता विकास यादव के द्वारा अपने ही सहयोगी हिंदू छात्रों पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का माहौल खराब करने का आरोप लगा दिया. विकास यादव का आरोप है एएमयू में हिंदू और मुस्लिम दोनों लोग मिलजुल कर रहते है. सभी होली मनाते है. सभी दीपावली मनाते है. साथ ही सभी के द्वारा ईद का त्यौहार भी मिलजुल कर बनाया जाता है. लेकिन कुछ छात्रों के द्वारा नेतागिरी करने के शोक में एएमयू की फिजा खराब करने का काम किया जा रहा है.

पूरे मामले को लेकर प्रॉक्टर वसीम अली  के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया जो मामला बुधवार को हुआ था. इस मामले को लेकर छात्रों के द्वारा एसएसपी अलीगढ़ से वार्तालाप की है. छात्रों को एसएसपी अलीगढ़ के द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया है. जल्द ही छात्रों की मांगों को पूरा किया जाएगा. प्रोक्टर वसीम अली का कहना है जो नमाज बाबे सैयद गेट पर पड़ी गई है वह नमाज किस चीज को लेकर की गई है इसकी जांच पड़ताल की जाएगी होली की विवाद की जांच पड़ताल पुलिस के द्वारा की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: सपा नेता को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, कहा- 'आपराधिक इतिहास नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
BJP विधायक ने दिया अखिलेश को चैलेंज, 'अगर यदुवंशी हैं तो कर के दिखाएं ये काम'
BJP विधायक ने दिया अखिलेश को चैलेंज, 'अगर यदुवंशी हैं तो कर के दिखाएं ये काम'
सीएम योगी बोले- दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी सम्मान करें
सीएम योगी बोले- दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी सम्मान करें
AMU को 8 साल बाद मिली छात्र संघ यूनियन, चुनाव के दौरान छात्रों में खूब दिखा था उत्साह
AMU को 8 साल बाद मिली छात्र संघ यूनियन, चुनाव के दौरान छात्रों में खूब दिखा था उत्साह

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Goat Farming Training: यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
Embed widget