एक्सप्लोरर

Amroha News: हनीट्रैप में महिला ने डॉक्टर से ठगे 10 लाख रुपये, अमरोहा पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

UP News: अमरोहा में हनी ट्रैप में एक डॉक्टर को ब्लैकमेल करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस महिला के अन्य साथियों की तलाश कर रही है. डॉक्टर ने महिला के पर 10 लाख ठगने का आरोप लगाया.

Amroha News: अमरोहा में हनी ट्रैप में एक डॉक्टर को ब्लैकमेल करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महिला पर आरोप है कि उसने एक BUMS डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसा कर उस पर बलात्कार का मुकदमा लिखाया और फिर समझौता करने के नाम पर डॉक्टर से 10 लाख रुपये ठग लिए रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, डॉक्टर ने महिला के खिलाफ षड्यंत्र कर झूठे मुकदमे में फंसाने और 10 लाख रुपये ऐंठ लेने का मुकदमा दर्ज कराया. डिडौली थाने की पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस महिला के अन्य साथियों की तलाश कर रही है.

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मकसूदपुर निवासी डॉ. बिलाल जोया रोड पर मेट्रो हॉस्पिटल चलाते हैं, वह बीयूएमएस डॉक्टर एसोसिएशन अमरोहा के अध्यक्ष और अस्पताल के संचालक है. बताया जाता है कि बीती 13 जून 2024 को जोया निवासी एक मुस्लिम महिला और सिनौरा गांव निवासी डॉ. कसीम ने डॉ. बिलाल को उनकी कुछ कथित तस्वीरें दिखाईं और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, साथ ही रुपयों की मांग की गई.

महिला ने वीडियो और ऑडियो किया था वायरल
इसके बाद भी आरोपी महिला ने 15 जून को डॉ. बिलाल और उनके दोस्त डॉ. फरियाद के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए फिर से समाधान दिवस में शिकायत की. इसके बाद उसी दिन शाम को आरोपी महिला और उसके साथियों ने समझौता कर लिया जिस पर महिला ने शिकायत वापस ले ली, लेकिन 18 जून को डॉ. कसीम ने अपने सहयोगियों के साथ डॉ. बिलाल की कथित आपत्तिजनक ऑडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. 30 जून को आरोपी महिला ने डॉ. बिलाल और उनके साथी डॉ. फरियाद के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया, जो पुलिस जांच में भी फर्जी पाया गया.

आरोप है कि 17 अगस्त की दोपहर साढ़े तीन बजे आरोपी महिला अस्पताल पहुंची और रुपयों की मांग करने लगी रुपये नहीं देने पर डॉक्टर और उनके परिवार के लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़ित अस्पताल संचालक डिडौली थाने पहुंचे और मामले में पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने महिला निशा सोनी पुत्री हाशिम निवासी मौहल्ला इकबाल नगर, जोया, डॉक्टर कसीम निवासी गांव सिनौरा थाना डिडौली एवं अज्ञात साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया. जिसके चलते आज थाना पुलिस ने महिला निशा सोनी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. 

अमरोहा के एएसपी राजीव कुमार का कहना है कि इस महिला ने पहले बलात्कार का एक मुकदमा दर्ज कराया था और फिर रुपयों की नाजायज़ मांग करते हुए रूपये ले लिए थे जिसका वीडियो फूटेज भी एक क्लिनिक से प्राप्त हुआ था. वादी ने जो मुकदमा दर्ज कराया था और जो वीडियो सबूत दिए थे. उसके आधार पर इस महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: फर्रुखाबाद में दो सहेलियों की मौत मामले में दो युवक गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली बात

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget