एक्सप्लोरर

Amroha: मोबाइल की डिस्प्ले लूटने के लिए रची खौफनाक साजिश, शराब पिलाकर कंटेनर चालक को उतारा मौत के घाट, 5 गिरफ्तार

Amroha News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की अमरोहा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने कंटेनर चालक की हत्या (Murder) का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

Amroha Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) में पुलिस ने कंटेनर चालक की हत्या (Murder) का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्यारों के कब्जे से चोरी किया हुआ माल बरामद किया है. खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25  हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ीयाल में बीती 17 अप्रैल को जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव (Dead Body) मिला था जिसकी शिनाख्त बदायूं निवासी नैमपाल के रूप में हुई थी. नैमपाल सैमसंग मोबाइल की डिस्प्ले बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता था. जब वो कंपनी की डिस्प्ले से लदी केंटर गाड़ी लेकर दूसरी फैक्ट्री में जा रहा था तभी रास्ते में उसी कंपनी में पहले काम करने वाले विनोद और विपिन ने गाड़ी रुकवा ली और नैमपाल को शराब पीने के बहाने एक बंद फैक्ट्री में ले गए.

गला रेतकर कर दी हत्या
आरोपियों ने अन्य साथियों धीरेंद्र, अजेंद्र और प्रमोद को भी बुला लिया और नैमपाल को शराब में नींद की गोली पिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद जिस कंपनी के माल को नैमपाल लेकर जा रहा था उसको चोरी कर लिया. आरोपियों ने भेद खुल जाने के डर से नैमपाल का काम तमाम करने की ठानी जिसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र में उसकी गर्दन पर फावड़े  से वार करके उसे मार दिया और शव जंगल में फेंक दिया. पुलिस ने मंगलवार को आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.

इस वजह से रची साजिश
अमरोहा जिले के एसपी विनीत जायसवाल ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि, ''आरोपियों ने मृतक को पहले शराब पिलाई और उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया. 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ में इन्होंने बताया कि जो मुख्य अभियुक्त विपिन और विनोद हैं वो मृतक नैमपाल के साथ ही नोएडा की उस ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे जो सैमसंग का माल ढोने का काम करती थी. कुछ दिन पूर्व इन्हें कंपनी से निकाल दिया गया था, पैसे की इन्हें आवश्यकता थी, इसी लालच में इन्होंने ये साजिश रची. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की डिस्प्ले, हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और कार बरामद हो गई है. पांचों अभियुक्तों के खिलाफ थाना आदमपुर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है.''

ये भी पढ़ें: 

Yamunotri Dham: खुल गए यमुनोत्री धाम के कपाट, पूजा पाठ और मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

Eid Mubarak 2022: उत्तर प्रदेश में दिखाई दी ईद की रौनक, लखनऊ, कानपुर, शामली से आईं नमाज की खूबसूरत तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget