एक्सप्लोरर

Amritpal Arrest Operation: भगोड़े अमृतपाल को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, खोजी कुत्तों के साथ बढ़ाई गई गश्त

Amritpal Singh Absconding: उत्तराखंड में भारत-नेपाल के साथ 150 किमी लंबी सीमा लगती है. अमृतपाल के नेपाल भागने की आंशका को देखते हुए सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था का बढ़ा दिया है.

Pithorgarh High Alert: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर अब तक पंजाब पुलिस और एनआईए को खास सफलता नहीं मिल सकी है. पुलिस की टीम लगातार के देश के तमाम राज्यों में अमृतपाल और उसके मददगारों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है. इस बीच आशंका है कि अमृतपाल, उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भाग सकता है जिसे देखते हुए भारत नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है. सुरक्षा एंजेसियां तमाम ऐसी जगहों पर नजर बनाए हुए है जहां से अमृतपाल बचकर भागने की कोशिश कर सकता है.  

अमृतपाल सिंह और चार अन्य लोगों के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. सीमा पर आने- जाने वालों की कड़ी निगरानी की जा रही है. इसके साथ ही होटल, रिजार्ट और अन्य स्थानों पर सुरक्षा एंजेसियां नजर बनाए है. सभी पुलों पर अमृतपाल सहित उसके साथियों के फोटो उपलब्ध कराई गई हैं. एसएसबी, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने झुलापुलों पर पहले की तुलना मे ज्यादा सत्तर्कता शुरु कर दी है. नेपाल सीमा पर काली नदी मे कम जल स्तर वाले स्थान पर एसएसबी ने खोजी कुत्तों के साथ गश्त बढ़ा दी है.

आने जाने वालों पर सुरक्षाबलों की कड़ी नजर

पिथौरागढ़ जनपद की नेपाल के साथ 150 किमी लंबी सीमा लगती है. अमृतपाल के नेपाल भागने की आंशका को देखते हुए झूलाघाट, डौड़ा, द्बालीसेरा, लाली, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला, सीतापुल सहित सभी पुलों पर भारत से नेपाल जा रहे लोगों की चेकिंग कर उनका ब्योरा दर्ज कर रहे हैं. 

इस बारे में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने कहा कि पंजाब से अमृतपाल समेत 5 अभियुक्त वांछित हैं. इनके नेपाल भागने की भी आशंका जताई गई है. इसी को देखते हुए हमारे पास भी ये अलर्ट आया था कि देहरादून से बार्डर पर जितने भी झूलापुल हैं यदि वहां से इस प्रकार की कोई कोशिश होती है तो उसके लिए निगरानी की जाए. जितने भी झूलापुल है, उन पर हमारी जो लोकल पुलिस है और एसएसबी जवान हैं उन्हें तैनात किया गया है. उनके साथ अमृतपाल से जुड़े इनपुट शेयर किए गए हैं. फोटोग्राफ्स भी शेयर किए गए हैं. हमारी पुलिस, एसएसबी के साथ मिलकर हर किसी आने-जाने वाले की चेकिंग कर रही है. 

ये भी पढ़ें- Watch: उमेश पाल की पत्नी को सता रहा अतीक अहमद का डर, कहा- 'जड़ खत्म नहीं होगी...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
UP Election: सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
CM योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget