एक्सप्लोरर

अमिताभ ने यूपी के प्रवासी मजदूरों के लिए किया 10 बसों का इंतजाम

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अब उन लोगों में शुमार हो चुके हैं, जो फंसे हुए प्रवासी मजदूरों की परेशानियों को देखते हुए आगे आए हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अब उन लोगों में शुमार हो चुके हैं, जो फंसे हुए प्रवासी मजदूरों की परेशानियों को देखते हुए आगे आए हैं।

शुक्रवार की दोपहर को नमाज के बाद लगभग 225 प्रवासी मजदूरों सहित दस बसों के एक काफिले को उत्तर प्रदेश के विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना किया गया। इनमें महिलाओं संग 43 बच्चे भी थे।
अमिताभ बच्चन के इस पहल को जैसे ही हरी झंडी दिखाई गई, वैसे ही खुशी से झूमते हुए मजदूर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए।
View this post on Instagram
 

Chale bhaiya gym .. baad mein milte hain .. gym yahin hai ghar ke bahar nahin

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

इनमें से पांच बसें प्रयागराज के रास्ते पर हैं, दो-दो बसें गोरखपुर और भदोही के सफर पर हैं, जबकि एक बस को लखनऊ के लिए रवाना किया गया है। यहां पहुंचकर प्रवासी मजदूरों को अपने गांव व कस्बे का रास्ता खुद तय करना होगा।
बसों को हरी झंडी दिखाए जाने के समारोह में एबीसीएल के प्रबंध निदेशक राजेश यादव, सुहैल खांडवानी, माहिम दरगाह ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी, हाजी अली दरगाह के ट्रस्टी, मोहम्मद अहमद सहित दोनों ही ट्रस्ट के अधिकारी व प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
माहिम दरगाह के आई-टी निदेशक सबीर सैयद ने आईएएनएस को बताया, "ऐसा करने का विचार बच्चन साहब का रहा, जो लॉकडाउन के बाद से प्रवासी मजूदरों को हो रही परेशानियों से खासा चिंतित थे। उन्होंने अपनी तरफ से एक प्रस्ताव रखा और माहिम दरगाह ने इस पर सारी व्यवस्थाओं को करने की पेशकश की।"
संयोगवश हाजी अली दरगाह का बच्चन और उनके प्रशंसकों संग एक भावात्मक जुड़ाव रहा है। इस मशहूर पवित्र स्थल पर उनकी साल 1983 में आई सुपरहिट फिल्म 'कुली' का क्लाइमेक्स फिल्माया गया था। मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के पेट में गहरी चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें महीनों अस्पताल में रहना पड़ा था।
इस नेक पहल के साथ ही साथ बच्चन ने हजारों प्रवासी मजूदरों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की। इन्हें विभिन्न जगहों पर भोजन के साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। ऐसा दो हफ्ते से अधिक समय तक के लिए बिना किसी शोर-शराबे के किया गया।
View this post on Instagram
 

When you see that the cause is greater than the idea you dreamt of .. there is just immense joy and gratitude for all my colleagues and friends in the making of this historic effort ! WE ARE ONE and WE SHALL OVERCOME ! Jai Hind ! जब विषय देश हित का हो, और आपका संकल्प आपके सपने से भी ज़्यादा विशाल हो ; तब फिर इस ऐतिहासिक प्रयत्न का उल्लहास और कृतज्ञ भाव, अपने फ़िल्म उद्योग के सह कलाकारों और मित्रों के लिए ! हम एक हैं ... टल जाएगा, ये संकट का समाँ ! नमस्कार ! जय हिंद !

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

चिलचिलाती धूप में लंबा सफर तय करने वाले इन मजूदरों के पैरों में छालों को देखते हुए इन्हें चप्पल वगैरह भी दिए गए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Embed widget