एक्सप्लोरर

Amethi News: सपा नेता गुंजन सिंह पर बड़ा आरोप, बुलडोजर से गिरवाया दलित का कच्चा मकान, जांच में जुटी पुलिस

Amethi News: अमेठी में सपा नेता गुंजन सिंह दलित के कच्चे मकान को बुलडोजर से गिराने का आरोप लगा है. पीड़ित का कहना है कि गुंजन सिंह ने अपने करीबी के साथ मिलकर उनके घर को गिरवा दिया.

Amethi News: अमेठी में सपा नेता गुंजन सिंह की गुंडई का मामला सामने आया है, जहां एक दलित के कच्चे मकान को बुलडोजर से गिरा दिया गया. इस घटना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने तत्काल इस मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी गई. 

बुलडोजर से दलित का घर गिराने का आरोप

दरअसल ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सराय राजशाह गांव का है. जहाँ के रहने वाले दयाराम कोरी ने एसडीएम अमेठी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव की रहने वाली सपा नेता गुंजन सिंह और उनके करीबी ने उसके कच्चे मकान को जेसीबी से गिरवा दिया है. इस शिकायत के बाद एसडीएम ने तत्काल अमेठी के एसएचओ को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा. इस मामले में एसडीएम का आदेश मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत करवाले हुए वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है. 

पीड़ित ने सपा नेता पर लगाया आरोप
अमेठी सीओ मनोज यादव ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता दयाराम कोरी ने आरोप लगाया था कि गुंजन सिंह और उनके ड्राइवर दीपक सोनी द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा किया गया है. इस संबंध में इनके भाई जियालाल कोरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम चार भाई है और चारों में जमीन का बंटवारा हो चुका है. हम अपनी जमीन दीपक सोनी को बेच चुके है. बेचने के बाद दीपक सोनी जमीन पर साफ सफाई करवा रहे थे।इसी साफ सफाई के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों पक्षों का शांत कराया गया. 

सपा नेता का आरोपों से इनकार
इस बारे में जब सपा नेता गुंजन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके साथ रहने वाले दीपक सोनी ने उस जमीन का चार दिन पहले एग्रीमेंट कराया था. आज वो उसी जमीन पर साफ सफाई करवा रहा था. जिसके बाद दयाराम का परिवार मौके पर आ गया और कहासुनी होने लगी. कहासुनी होते देख मैं भी मौके पर पहुँची और गांव की होने के नाते मैंने मामले को शांत करवा दिया. इस पूरे मामले से मेरा कोई लेना देना नही है.

पीड़ित के भाई ने कही ये बात
शिकायतकर्ता के छोटे भाई का हम चारों भाईयों में जमीन का बंटवारा हो चुका है. मैंने अपनी जमीन के हिस्से को एक लाख रुपये मे दीपक सोनी को बेच दिया, जिसमें से हमें 90 रुपये मिल चुके हैं और 10 हजार रुपये बाकी है. इसके साथ ही उन्होंने गुंजन सिंह पर लग रहे आरोपों को भी गलत बताया वहीं दूसरी तरफ दयाराम का आरोप है कि उनकी तीन बिस्वा जमीन है. जिसे गुंजन सिंह कब्जा कर रही है. इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में की है. उन लोगों ने मेरे नीम के पेड़ को भी काट दिया और जब वो दूसरा पेड़ काट रहे थे तभी पुलिस वहां आ गई और वहां से पेड़ काटने के सामान ले गई. 

ये भी पढ़ें-

UP Politics: 'संपत्तियों को ध्वस्त कर हो रहा सत्ता की ताकत का दुरुपयोग', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर आरोप

Gorakhpur Triple Murder Case: मां, बाप और बेटी को मारने के आरोपी ने की हिरासत में भागने की कोशिश, अब हुआ ये अंजाम

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget