एक्सप्लोरर

अमेठीः चार दिन में 6 लोगों की रहस्यमयी मौत से दहशत में ग्रामीण, स्वास्थ्य विभाग से की जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जामो ब्लाक के घाटमपुर गांव में लोगों के मरने का सिलसिला जारी है. गांव में पिछले चार दिनों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है. जबकि ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत प्रसाशन से की है.

अमेठीः एक तरफ जहां कोरोना महामारी से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जामो ब्लाक के घाटमपुर गांव में रहस्यमयी तरीके से पिछले चार दिनों में 6 लोगों की मौत से दहशत का माहौल बना हुआ है. यहां लोग डर की जिंदगी जीने को मजबूर हो रहे हैं.

स्वास्थ्य विभाग से की शिकायत

आधा दर्जन मौतों के बाद ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अलावा प्रसाशनिक अधिकारियों से की लेकिन अभी तक न तो प्रशासन और न ही स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा. स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई आज तक गांव में कोई नहीं आया. ग्रामीणों की मांग है कि, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव आकर लगातार हो रही मौतों की जांच करे और पूरे गांव को सेनिटाइज करे जिससे कि डर के साए में जी रहे ग्रामीण दहशत से बाहर निकल सकें.

कोरोना से मौत का संदेह

वहीं, गांव के बुजुर्ग की मानें तो कुछ लोग स्वाभाविक मौत से मरे हैं, लेकिन ज्यादातर मौतें कोरोना की वजह से हो रही हैं लेकिन आज तक कोई जांच नहीं की गई. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव आती भी है तो घूम कर चली जाती है. आज तक गांव में सैनिटाइजेशन भी नहीं हुआ है.

वहीं, इस मामले पर सीएमओ आशुतोष दुबे ने कहा कि गुरुवार दोपहर यह मामला सामने आया है जिसको लेकर जामो के स्वास्थ्य चिकित्सा दल को वहां पर जांच करने के लिए भेजा है और जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करके बताएगी उसी के हिसाब से सुविधा मुहैया करा दी जाएगी.

 

इसे भी पढ़ेंः
भारत बायोटेक के अलावा दूसरी कंपनियां भी कर सकती हैं कोवैक्सीन का उत्पादन, सरकार ने दिए संकेत

 

महाराष्ट्र के मंत्री ने पूछा- फ्रांस के दूतावास ने मॉडर्ना की वैक्सीन खरीदी, ये कैसे हुआ?

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget