एक्सप्लोरर

Amethi Encounter: अमेठी में व्यापारी से लूट मामले में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी समेत तीन घायल

UP News: व्यापारी से लूटकांड के चौथे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है. दो दिन पहले बदमाशों ने व्यापारी से चार लाख रुपए लूट लिए थे. बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था.

Amethi Encounter: अमेठी में साल के आखिरी दिन पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो बदमाश और एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गए. तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बदमाशों से लूट के साढ़े तीन लाख रुपये, एक तमंचा, एक पिस्टल, एक बाइक और दो कारतूस बरामद किया है. लुटेरों ने दो दिन पहले गल्ला व्यापारी से चार लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था. रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार तीन बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं.

साल के आखिरी दिन अमेठी में मुठभेड़

मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर घेराबंदी शुरू कर दी. पुलिस से घिरता देख बदमाश फायरिंग करने लगे. जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. मुठभेड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर शिव बक्श सिंह के हाथ में भी गोली लगी. आनन फानन तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया. पुलिस ने घायल बदमाशों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों से लूट का साढ़े तीन लाख रुपए, एक पिस्टल, एक तमंचा, दो कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

दो लुटेरे समेत एक पुलिसकर्मी घायल

पूछताछ में पता चला कि तीनों बदमाशों समेत चार लोगों ने दो दिन पहले लूट की वारदात को अंजाम दिया था. तगादा वसूली कर लौट रहे गल्ला व्यापारी से असलहे के बल पर चार लाख रुपए लूट लिए थे. घटना के बाद एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की चार टीमें लुटेरों की तलाश में लगी हुई थीं. एएसपी ने बताया कि रात को घोरहा गांव के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी. पुलिस की तरफ से चली गोली दो बदमाशों के पैर में लगी. मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर शिव बक्श सिंह भी घायल हुए हैं. दो घायल बदमाशों समेत कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

UP Politics: पार्षदों की पिटाई पर जयंत चौधरी का सीएम योगी से सवाल, 'आपके लोग अब सड़कों पर नेताओं को ऐसे पीटेंगे?

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget