एक्सप्लोरर

UP Politics: पार्षदों की पिटाई पर जयंत चौधरी का सीएम योगी से सवाल, 'आपके लोग अब सड़कों पर नेताओं को ऐसे पीटेंगे?

Jayant Chaudhary News: मेरठ में नगर निगम की बैठक के बाद नेताओं के बीच मारपीट हुई थी. आरोप है कि बीजेपी नेताओं ने बीएसपी पार्षदों को पीटा था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Meerut BJP BSP Fight Video: मेरठ नगर निगम की बैठक में पार्षदों की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को बसपा पार्षदों से मुलाकात की. नगर निगम के संग्राम पर आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से पूछा कि सीएम गुंडों को यूपी से बाहर भेजने की बात करते हैं फिर मारपीट करने वाले कौन हैं?

उन्होंने कहा कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में दंगल हुआ था. जिम्मेदारों ने आग में घी डालने का काम किया. ऐसा कभी नहीं देखा होगा कि मंत्री लात-घूंसे मार रहे हैं. ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के द्वारा पार्षदों की पिटाई करने की वायरल वीडियो पर कहा कि इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसके बाद किसी जजमेंट की जरूरत नहीं. पुलिस क्या इंतजार कर रही थी? सीएम तय करें उनकी टीम के लोग सड़कों पर क्या ऐसे पीटेंगे. 

जयंत चौधरी का बीजेपी सरकार पर निशाना

रालोद चीफ ने कहा कि पहली तहरीर को क्यों बदला गया? क्षेत्र के लोगों की समस्याओं की सुनवाई कैसे होगी जब पार्षद को ही पीटा जाएगा. गांव, समाज पंचायत जो फैसला चाहेगा आरएलडी उसके साथ है. जयंत चौधरी घोपला गांव में सपा पार्षद कीर्ति घोपला से मिलने उनके घर पहुंचे थे. इसके अलावा बसपा पार्षद आशीष चौधरी से मिलने जाहिदपुर गांव भी गए थे. 

मेरठ नगर निगम की बैठक में हुआ था विवाद

जयंत चौधरी ने साथ ही एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नए साल पर उम्मीद और खुशी के माहौल में, मेरठ, मुजफ्फरनगर में अपनों के दुख साझे किए. बता दें कि, मेरठ नगर निगम बोर्ड की बैठक में शनिवार को विवाद हो गया था. जिसके बाद बीजेपी नेता और ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के सपा और बसपा पार्षदों को थप्पड़ जड़ने की वीडियो वायरल हो गई थी. इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी सीएम योगी पर निशाना साधा है और मामले में कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Inauguration: '22 जनवरी के बाद आपको याद आ जाएगा त्रेतायुग', मथुरा में सीएम योगी ने क्यों कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget