एक्सप्लोरर

अमेठी: रेप पीड़िता ने हाथ जोड़कर स्मृति ईरानी से मांगा इंसाफ, दारोगा पर लगाए गंभीर आरोप

रेप पीड़िता ने स्मृति इरानी से शिकायत करते हुए कहा कि हमारी कोई सुन नहीं रहा है। फोन पर धमकी मिली, हमें घर से बुलाया और गांव के मुर्गी फार्म पर ले गए। हमे वहां ले जाकर मारा पीटा, बलात्कार किया और जहरीला पदार्थ भी पिलाया।

अमेठी, एबीपी गंगा। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने एक रेप पीड़िता ने अपना दर्द बयां किया। इस दौरान स्मृति ईरानी के साथ एसपी अमेठी ख्याति गर्ग और सीओ तिलोई भी खड़े थे। दुष्कर्म पीड़िता के केंद्रीय मंत्री के सामने आने से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।

दरअसल, फुरसतगंज स्थित रैन बसेरे का उद्घाटन करने केंद्रीय मंत्री स्मृति पहुंची थी। उन्होंने यहां रैन बसेरे का उद्धाटन यहां की माताओं और लड़कियों से सामूहिक रूप से करवाया। उन्होंने कहा कि अब अमेठी में जो भी उद्घाटन होगा, वो लड़कियां ही करेंगी। वहीं, इसी दौरान मोहनगंज के एक गांव की रेप पीड़िता स्मृति ईरानी के पास पहुंची। हाथ जोड़कर रोते हुए पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई और एक दारोगा पर गंभीर आरोप भी लगाए।

रेप पीड़िता ने रोते हुए कहा कि 'पुलिस दारोगा नहीं सुन रहा, हमारे साथ इतना बड़ा हादसा हुआ' फिर सीओ की ओर इशारा करते हुए पीड़िता ने कहा न ये सुन रहें हैं। इस दौरान स्मृति ईरानी ने हाथ में शिकायती पत्र लेकर पीड़िता से कहा एफआईआर तो हुई है। जिस पर पीड़िता ने कहा कि अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उलटा दारोगा घरवालों के पर मुकदमा बना रहे हैं। आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया। हमको धमकी दी जा रही है, गाली दी जा रही है।

स्मृति ईरानी ने पीड़िता से पूछा कि कौन है दारोगा। जिस पर पीड़िता ने दारोगा का नाम अंकित सिंह बताया। एसपी ने पीड़िता से कहा कि तुम्हारी विवेचना बदल गई है। वहीं, पीड़िता ने कहा कि हमारी विवेचना कोई नहीं कर रहा, हमको मौत दे दें तभी ठीक है।

अमेठी: रेप पीड़िता ने हाथ जोड़कर स्मृति ईरानी से मांगा इंसाफ, दारोगा पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोई सुन नहीं रहा है। फोन पर धमकी मिली, घर से गांव के मुर्गी फार्म ले जाया गया। वहां मारा पीटा गया, बलात्कार किया और जहरीला पदार्थ भी पिलाया। इतना ही नहीं, पीड़िता ने बताया कि गांव लाकर कुएं में डाल दिया गया, जहां से गांव के लोगों ने निकाला। गांव के ही लोगों ने जान बचाकर थाने में रिपोर्ट लिखाई। बयान भी हो गया है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। धमकी दी जा रही है कि सुलह नहीं की तो परिवार वालों को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस धमकी दे रही है। घर वालों पर 107/16 की कार्रवाई कर रही है। झूठा मुकदमा लिखकर पुलिस घरवालों को परेशान कर रही है, कह रही अपनी लड़की से सुलह करवाओ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
‘हर घर दिवाली’ अभियान का असर: हादसे से जूझ रही महिला के लिए मददगार बने पार्थ गौतम
‘हर घर दिवाली’ अभियान का असर: हादसे से जूझ रही महिला के लिए मददगार बने पार्थ गौतम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget