एक्सप्लोरर

Amethi News: सांसद स्मृति ईरानी की पहल पर मिली सुविधा, निहालगढ़ में रुकेगी माता वैष्णो धाम जाने वाली ट्रेन

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर अब मां वैष्णो धाम तक चलने वाली ट्रेन का ठहराव होगा. वहीं वाराणसी- लखनऊ इंटरसिटी भी मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर रुकेगी.

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में क्षेत्र के लोगों को मिलने वाली रेलवे की सुविधा में इजाफा हुआ है. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी की मांग पर अब मां वैष्णो धाम तक चलने वाली ट्रेन का अमेठी जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा. वहीं वाराणसी से लखनऊ तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अब कल सुबह से मुसाफिर खाना रेलवे स्टेशन पर रूकेगी.

केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि सांसद की मांग पर रेलवे मंत्रालय ने दोनों ट्रेनों के ठहराव पर मंजूरी दे दी है. जिससे गाड़ी संख्या 14611/12 गाजीपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन निहालगढ़ (जगदीशपुर) रेलवे स्टेशन पर रूकेगी. इस ट्रेन को यहां रोकने की मांग लंबे समय से चल रही थी.

सपा की बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बुलाई आपात बैठक!

इसी तरह मुसाफिरखाना व आस-पास के गांवों के लोग भी काफी समय से 20401/02 वाराणसी- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे. अब यह ट्रेन मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर रूकेगी. दोनों ट्रेनों के ठहराव से यहां के लोगों को सुविधा होगी.

बड़ी संख्या में लोग जाते हैं दर्शन करने

दरअसल माता के दर्शन के लिए हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. गर्मियों में यहां श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है तो सर्दियों में अपेक्षाकृत कम लोग आते हैं. वहीं नवरात्र के समय यहां सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ होती है. हिंदू मान्यता के अनुसार वैष्णो देवी मंदिर शक्ति को समर्पित पवित्रतम हिन्दू मंदिरों में से एक है. इस धार्मिक स्थल की आराध्य देवी, वैष्णो देवी को सामान्यतः माता रानी और वैष्णवी के नाम से भी जाना जाता है.

ये भी पढ़ें-

Lucknow News: 135 साल पुराने कॉलेज की जमीन पर प्राइवेट स्कूल ने कर लिया कब्जा, अब परिसर के बाहर लग रही क्लास

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget