एक्सप्लोरर

यूपी में पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, विरोध करने पर बेटी पर फेंका खौलता पानी

Amethi News: तबस्सुम निशा अपने प्रेमी के साथ घर से जाने लगी. तभी उसकी बड़ी बेटी शबनम चिल्लाई, जिससे नाराज होकर तबस्सुम निशा और उसके प्रेमी ने पानी खौलाकर शबनम के ऊपर फेंक दिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है. जहां पर पांच बच्चों की 40 वर्षीय मां अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई है. जब वह जाने लगी तब उसकी बड़ी बेटी ने विरोध किया, जिस पर नाराज होकर मां और उसके प्रेमी ने मिलकर खौलता हुआ पानी अपनी बेटी के ऊपर फेंक दिया. जिससे बेटी गंभीर रूप से झुलस गई. फिलहाल बेटी का इलाज लखनऊ में चल रहा है. पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

जानकारी के मुताबिक अमेठी जनपद मुख्यालय स्थित गौरीगंज के अंतर्गत ग्राम सभा राघीपुर गांव में निवास करने वाले शकील अहमद पुत्र लाल मोहम्मद अपनी रोजी-रोटी के सिलसिले में नई दिल्ली में रहता है. यहां गांव में उसकी पत्नी तबस्सुम निशा अपने पांच बच्चों के साथ रहती थी. 12 जून बृहस्पतिवार की रात 2 बजे के करीब तबस्सुम निशा अपने प्रेमी के साथ घर से जाने लगी. तभी उसकी बड़ी बेटी शबनम चिल्लाई की अनजान आदमी के साथ कहां जा रही हो? जिससे नाराज होकर तबस्सुम निशा और उसके प्रेमी ने पानी खौलाकर शबनम के ऊपर फेंक दिया. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई. शबनम के ऊपर खौलता हुआ पानी फेंकने के तत्काल बाद तबस्सुम निशा अपने प्रेमी के संग फरार हो गई.

बेटी हायर सेंटर रेफर

अपने प्रेमी के संग फरार महिला तबस्सुम निशा के पति शकील अहमद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह फौरन नई दिल्ली से घर आ पहुंचा. गंभीर रूप से घायल बेटी शबनम को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय असैदापुर पहुंचाया. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद शबनम की गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया है. फिलहाल शबनम का इलाज इस समय लखनऊ में चल रहा है.

पत्नी ने दी धमकी

शकील अहमद ने बताया कि आनन-फानन में मेरी पत्नी तबस्सुम निशा अपना मोबाइल घर पर ही भूल गई यहां से जाने के बाद तबस्सुम निशा ने घर पर फोन कर कहा कि तुम लोग कुछ करोगे तो मैं तुम्हें जान से मरवा दूंगी. जिसके बाद शकील अहमद ने अपनी पत्नी और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध गौरीगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है.

गौरीगंज सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है. पीड़ित शबनम के पिता की तहरीर पर गौरीगंज कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. पुलिस तबस्सुम निशा और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है.

(अमेठी से लोकेश त्रिपाठी की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget