एक्सप्लोरर

Amethi News: अमेठी में गैंगस्टर के आरोपी पर प्रशासन का शिकंजा, मुनादी करते हुए 1 करोड़ 9 लाख की संपत्ति कुर्क

Amethi News: आरोपी राजेश जायसवाल गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल में बंद है. उसने अवैध शराब के कारोबार से करोड़ों की बेशकीमती संपत्ति अर्जित की थी. जो आरोपी ने पत्नी के नाम से खरीदी थी.

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) में अवैध शराब (Illigal Liquor) का कारोबार कर करोड़ों की बेशकीमती संपति अर्जित करने वाले शातिर अभियुक्त पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. जिसके तहत शुक्रवार को अमेठी प्रशासन की और से आरोपी की 1 करोड़ 9 लाख 89 हजार की अचल संपत्ति को कुर्क (Property Seized) कर लिया गया. कुर्क की गई जमीन, गोदाम और मकान पड़ोसी जिले सुल्तानपुर (Sultanpur) के कोतवाली नगर स्थित गोराबारिक में थी. एसडीएम प्रीति तिवारी (SDM Priti Tiwari) और सीओ लल्लन सिंह की मौजूदगी में ये कार्रवाई की गई. 

दरअसल अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के दहियावा गांव का रहने शातिर अभियुक्त राजेश जायसवाल ने अवैध शराब का कारोबार कर करोड़ों की बेशकीमती संपत्ति अर्जित की थी. राजेश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था. जिसके बाद शुक्रवार को अमेठी एसडीएम प्रीति तिवारी और सीओ लल्लन सिंह की मौजूदगी में मुनादी करवाते हुए सुल्तानपुर जिले में आरोपी के गोदाम, मकान और बेशकीमती जमीन को प्रसाशन ने कुर्क कर दिया. प्रसाशन द्वारा कुर्क की गई जमीन, गोदाम और मकान की कीमत एक करोड़ 9 लाख 89 हजार रुपए है. 

अमेठी प्रशासन ने जब्त की संपत्ति

पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर के आरोपी राजेश जायसवाल ने इस संपत्ति को अपनी पत्नी निशी जायसवाल के नाम खरीदा था. पत्नी के नाम क्रय की गई संपत्ति करीब 57 लाख के 379.36 वर्ग मीटर जमीन, करीब 53 लाख रुपये की कीमत के  379.36 वर्ग मीटर पर बने गोदाम/भवन को जब्त कर लिया और सपंत्ति के आगे बोर्ड लगाकर कुर्की की जानकारी दी गई.

प्रशासन की ओर की गई इस कार्रवाई को लेकर अमेठी सीओ लल्लन सिंह ने कहा कि वाद संख्या 384/2023 14(A) गिरोहबंद अधिनियम के तहत राजेश जायसवाल पुत्र रामकर जायसवाल की सुल्तानपुर जिले के गोराबारिक में बने मकान गोदाम और जमीन को कुर्क किया गया है. कुर्क की गई अचल संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 9 लाख 89 हजार रुपए है. अभियक्त राजेश जायसवाल गैंगस्टर का आरोपी है और इसने ये संपत्ति अवैध शराब के धंधे से अर्जित की थी. 

ये भी पढ़ें- Azam Khan News: 'ना जादू, ना टोना', आजम खान के घर फेंकी कई पोटली पर बड़ा खुलासा, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में नाबालिग से रेप, आरोपी के घर भूसा रखने गई थी बच्ची
अमेठी में नाबालिग से रेप, आरोपी के घर भूसा रखने गई थी बच्ची
गोरखपुर: अस्पताल से अगवा बच्ची की हत्या, निलंबित सिपाही पर रेप का आरोप
गोरखपुर: अस्पताल से अगवा बच्ची की हत्या, निलंबित सिपाही पर रेप का आरोप
मऊ में जानलेवा वारदात, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
मऊ में जानलेवा वारदात, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget